Skip to main content

DlightNews

*पहलगाम आतंकी हमला मानवता और कश्मीर की तरक्की पर हमला – विजय रूपाणी*

*पंजाब भाजपा प्रभारी बोले दोषियों को सिखाया जाएगा सबक, पंजाब भी हाई अलर्ट पर रहे*
 
*भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर जताया आक्रोश*

चंडीगढ़, 26 अप्रैल

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए बर्बर आतंकी हमले को भारतीय जनता पार्टी ने मानवता पर कलंक और कश्मीर की तरक्की पर हमला करार दिया है। इस कायरतापूर्ण हरकत से पूरे देश में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। पंजाब भाजपा प्रभारी व पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात विजय रूपाणी ने स्पष्ट शब्दों में चेताया कि दोषियों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि आने वाली पीढ़ियां भी भारत की ओर आंख उठाकर देखने से पहले सौ बार सोचेंगी। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व पंजाब भाजपा के सह-प्रभारी विधायक नरेंद्र सिंह रैना, पंजाब भाजपा के महामंत्री अनिल सरीन, जगमोहन राजू व दयाल सिंह सोढ़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, पंजाब भाजपा मीडिया प्रमुख विनीत जोशी, मोहाली जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

रूपाणी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से मोदी सरकार ने कश्मीर में विकास और स्थायित्व की दिशा में निर्णायक कदम उठाए। पुलवामा हमले के बाद हुई एयर स्ट्राइक ने आतंक की कमर तोड़ दी थी। इसके बाद घाटी में स्थिरता आई, पर्यटकों की संख्या रिकार्ड स्तर पर पहुंची, स्थानीय लोगों को रोजगार मिला और जनजीवन सामान्य हो गया। यह आतंकी हमला न केवल निर्दोष लोगों की हत्या है, बल्कि कश्मीर की शांति, व्यापार और पर्यटन पर सीधा हमला है। इससे घाटी में जनजीवन एक बार फिर अस्त-व्यस्त होने का खतरा है।भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ईंट का जवाब पत्थर से देने में सक्षम हैं। उन्होंने पंजाब सरकार से आग्रह किया कि पाकिस्तान से लगती लंबी सीमा के चलते राज्य को हाई अलर्ट पर रखा जाए।

इस घटना के विरोध में चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय से रोष मार्च शुरू कर सेक्टर 25 के चौंक पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पाकिस्तान का पुतला जला खत्म किया।

इस दौरान — पाकिस्तान मुर्दाबाद, दूध मांगोगे तो खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे, आवाज दो हम एक हैं जैसे नारे लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश जाहिर किया। 

भाजपा ने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संकल्प लिया कि देशविरोधी ताकतों को भारत की जमीन पर बख्शा नहीं जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।