Skip to main content

DlightNews Crime Reporter Rajesh Kumar

डी.पी.आर.ओ. एस.ए.एस. नगर

पंजाब शिक्षा क्रांति; सरकारी स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने का सबसे बड़ा कदम : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा

मंगलवार को डेराबस्सी के चार स्कूलों में 94.94 लाख की स्कूल विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार व्यक्त किया

डेराबस्सी (एस.ए.एस. नगर), 22 अप्रैल, 2025:

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने आज डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के चार स्कूलों में 94.94 लाख रुपये की लागत से किए गए इंफ्रास्ट्रक्चर उन्नयन का लोकार्पण इन स्कूलों के विद्यार्थियों को किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य द्वारा संचालित स्कूलों को निजी स्कूलों के बराबर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

विधायक रंधावा द्वारा जिन स्कूलों में उन्नत बुनियादी ढांचे का उद्घाटन किया गया, उनमें सरकारी प्राइमरी स्कूल हैबतपुर में 16.62 लाख रुपये की लागत से दो नए क्लास रूम और एक खेल मैदान का निर्माण, सरकारी प्राइमरी स्कूल खेड़ी में 15.02 लाख रुपये की लागत से दो स्मार्ट क्लास रूम, सरकारी प्राइमरी स्कूल पंडवाला में 21.40 लाख रुपये की लागत से दो क्लास रूम, खेल मैदान और अन्य विकास कार्य, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंडवाला में 41.90 लाख रुपये की लागत से पांच क्लास रूम और अन्य विकास कार्य शामिल हैं।

इन स्कूलों के विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए विधायक रंधावा ने उन्हें शिक्षा के बेहतर माहौल के लिए सभी जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ये विद्यार्थी राज्य और देश का भविष्य हैं, उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं देते हुए, उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों के प्रति हमारा यह प्रमुख कर्तव्य है कि सरकारी स्कूलों में भी उन्हें निजी स्कूलों के बराबर सभी सुविधाएं मिलें।

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी हितैषी माहौल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए हैं, जिसमें बेहतरीन क्लास रूम, प्रयोगशालाएं, शौचालय और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा पंजाब शिक्षा क्रांति को निशाना बनाकर किया जा रहा दुष्प्रचार राजनीति से प्रेरित है, बल्कि उन्हें स्कूलों का दौरा करना चाहिए और भगवंत सिंह मान सरकार के प्रयासों की सराहना करनी चाहिए। उद्घाटन समारोह में विद्यार्थी, अध्यापक और स्थानीय पंच-सरपंच मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।