Skip to main content

DlightNews Crime Reporter Rajesh Kumar

कार्यालय, जिला जनसंपर्क अधिकारी, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर

जिले की मंडियों में गेहूं की खरीद निर्बाध जारी - डी सी कोमल मित्तल

रविवार तक 6177 मीट्रिक टन फसल की खरीद हुई

किसानों के खातों में 13.23 करोड़ रुपये का भुगतान

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 13 अप्रैल:
जिले में गेहूं की सरकारी खरीद की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है तथा किसानों को गेहूं का 13.23 करोड़ रुपये का भुगतान अब तक उनके खातों में जमा किया जा चुका है। 

    इस संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्रीमती कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार किसानों के खातों में गेहूं की अदायगी निर्धारित समय से भी पहले की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार किसानों की फसल खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है।

   उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण गेहूं को भीगने से बचाने के लिए सभी खरीद केंद्रों पर मार्केट कमेटियों, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, आढ़तियों व किसानों द्वारा तिरपाल आदि की उचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि जिले की मंडियों में अभी तक हल्की बारिश हुई है तथा बारिश से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

    जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक डॉ. नवरीत ने बताया कि जिले की मंडियों में अब तक 6177 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पनग्रेन द्वारा 1594 मीट्रिक टन, मार्कफेड द्वारा 1964 मीट्रिक टन, पनसप द्वारा 1974 मीट्रिक टन, पंजाब स्टेट वेयरहाउस कार्पोरेशन द्वारा 470 मीट्रिक टन, एफ सी आई द्वारा 117 मीट्रिक टन तथा व्यापारियों द्वारा 58 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। 

    उपायुक्त कोमल मित्तल के अनुसार सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूं का उठान निर्धारित समय (खरीद के 72 घंटे के भीतर) में किया जा रहा है। एफ सी आई और खरीद एजेंसियां सीधे मंडियों से गेहूं खरीदकर उसे रेल और सड़क मार्ग से दूसरे राज्यों में भेजने कार्यरत हैं। 

     उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद सीजन के अंत तक किसानों को ऐसी ही प्रभावी सेवाएं प्रदान की जाएंगी तथा जिले की किसी भी मंडी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसलें समय पर बेचकर घर जा रहे हैं और मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा मंडियों में किए खरीद प्रबंधों से संतुष्ट हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।