Skip to main content

DlightNews

डि लाईट न्यूज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट माननीय जनपद न्यायाधीश चित्रकूट/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्रकूट द्वारा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 04.04.2025 को मध्यस्थता केन्द्र में जमीला बानो बनाम दीन मोहम्मद में वादिया जमीला बानो द्वारा महिला थाना कर्वी में एफ०आई०आर० दर्ज करायी गयी थी। जिसमें न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम चित्रकूट द्वारा उक्त पत्रावली को सुलह समझौता हेतु सन्दर्भित किया गया है।

श्रीमती नीलू मैनवाल, सचिव/अपर जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट द्वारा बताया गया कि मध्यस्थता केन्द्र के मध्यस्थ श्री चुनकूराम पाल द्वारा उक्त पत्रावली को सुलह समझौते हेतु दी गयी, उनके अथक प्रयास से दो वर्षों से अलग रह रहे उभयपक्ष एक साथ रहने के लिये सहमत हुये, उभयपक्ष द्वारा सुलहनामा दाखिल किया गया। इस सफल वार्ता के समय उभयपक्ष च मध्यस्थ उपस्थित रहे।

इसी क्रम में सचिव/अपर जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट द्वारा बताया गया कि दिनांक 10.05.2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु दिनांक 05.04.2025 को जिले के नोडल अधिकारी, एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण की प्रथम चरण की बैठक आहूत की गयी है। जिसमें आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिये परिचर्चा की जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।