Skip to main content

आगरा से पवन कुमार की खास रिपोर्ट

प्रेस वार्ता कर रहे कथावाचक देवकीनंदन हुए गिरफ़्तार, कहा – ये लोकतंत्र की हत्या

आगरा। एससी एसटी एक्ट के विरोध में मोर्चा खोले हुए कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर और उनके समर्थकों को कमला नगर के एक होटल से गिरफ्तार किया जहां पर कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर एससी एसटी एक्ट के विरोध में एक प्रेस वार्ता कर रहे थे।

कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर की गिरफ्तारी को लेकर एएसपी अभिषेक सिंह, सीओ रितेश कुमार सहित कई थानों का फोर्स मौजूद था। कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी कर पुलिस ने सभी को पुलिस लाइन भेज दिया। कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर की गिरफ्तारी को लेकर उनके समर्थक और एससी एसटी एक्ट का विरोध कर रहे सवर्ण समाज के लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।

कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर का कहना था कि यह लोकतंत्र की हत्या है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन पुलिस ने इस अधिकार को छीनते हुए लोकतंत्र की हत्या कर दी है। इसलिए उन्हें प्रेस वार्ता करने से रोक दिया गया।

एससी एसटी एक्ट का विरोध कर रहे है समाज के नेता मुरारी लाल गोयल का कहना था कि पुलिस तानाशाही कर रही है। कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर की आज खंदौली में भी सभा होनी थी लेकिन प्रशासन ने उसकी भी अनुमति ना देकर काले कानून को लागू कराने में अपना सहयोग प्रदान कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं विनय अग्रवाल का कहना था कि पुलिस प्रशासन उन्हें जेल में भी डाल देगी इसके बावजूद भी वह अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे क्योंकि एससी एसटी एक्ट के कारण आज भय की स्थिति पैदा हो गई है।

पुलिस के आला अधिकारियों का कहना था कि कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर पर प्रेस वार्ता करने की किसी तरह की अनुमति नहीं थी जिसके कारण उनकी गिरफ्तारी की गई है।


Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...