कस्बा मुरसान में बहन को फोन करने वाले का विरोध करना भाई को भारी पड़ गया। आरोपी युवक ने युवती के भाई को उसी की दुकान पर जाकर पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी।
कस्बा मुरसान का एक युवक कोचिंग में पढ़ने के लिए जाता है। आरोप है कि वह कस्बा की एक युवती को आए-दिन फोन कर परेशान कर रहा है। इसकी जानकारी युवती के भाई को हुई तो वह आरोपी युवक के घर गया और फोन नहीं करने की बात कहकर वापस आ गया।
बताया जा रहा है कि इसी बात से गुस्सा आरोपी युवक अपने साथ कई अन्य युवकों को लेकर युवती के भाई की दुकान पर पहुंच गया। यहां पर उसने पहले तो गाजी गलौज दी और बाद में युवती के भाई के साथ मारपीट कर दी। आसपास के लोग आए तो आरोपी भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
हाथरस से दिलीप कुमार की खास रिपोर्ट
DlightNews
Comments
Post a Comment