हसायन थाना क्षेत्र के गाव सिकतरा में बुआ के यहा रह रही भतीजी को उसकी ही दो बहनें पिता की अनुमति के बिना अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गई। इसे लेकर मारपीट हो गई। झगडे़ की सूचना पर कोतवाली पुलिस आकर दोनों पक्षों को थाने ले गई और माता-पिता को बुला कर लड़की को उनके सुपुर्द कर दिया।आकर दोनों पक्षों को थाने ले गई और माता-पिता को बुला कर लड़की को उनके सुपुर्द कर दिया।
गाव सिकतरा निवासी एक व्यक्ति के घर पर उसके साले की लड़की एक सप्ताह से रह रही थी, जिसे उसका पिता छोड़ कर मजदूरी करने के लिए गया था। रविवार की सुबह उक्त लड़की की दो बड़ी बहनें निवासी ढोलना, कासगंज उसे लेने के लिए पहुंच गईं। उसकी बहनें अपने देवर से उसकी शादी कराना चाहती हैं। जब वे पिता की मर्जी के बिना उसे ले जाने लगीं तो बुआ और फूफा ने इसका विरोध किया और लड़की के पिता को बुला लिया। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई और बड़ी बहनों तथा उसके साथ आये दो लोगों एवं चालक की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद पुलिस ने पन्द्रह वर्षीय लड़की को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।
हाथरस से दिलीप कुमार की खास रिपोर्ट
DlightNews
Comments
Post a Comment