पुरानी कलक्ट्रेट में सवर्णों के आंदोलन की सूचना ने पुलिस कनी नीद उड़ा दी, तभी तो पुलिस रातभर कुछ प्रमुख लोगों की तलाश में इधर से उधर भागती रही। हालांकि आंदोलन को सवर्ण परिषद के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से अनुमति मिलने तक टाल दिया।
एससी/एसटी एक्ट के विरोध में रविवार को पुरानी कलक्ट्रेट में सर्वण परिषद के लोगों को विशाल धरना प्रदर्शन प्रस्तावित था, लेकिन जिला प्रशासन व पुलिस ने इसकी की अनुमति नहीं दी। लेकिन पुलिस को कहीं न कहीं शक था कि सवर्ण परिषद के लोग धरना प्रदर्शन जरुर करेंगे, तभी तो कोतवाली पुलिस ने शहर के कई प्रमुख लोगों के यहां दौड़ लगाई। इस बात को लेकर सवर्ण परिषद के लोगों में काफी रोष है, उनका आरोप है कि उनके घर पर पुलिस क्यों गई, उन्होंने तो कोई अपराध नहीं किया था। हालांकि सवर्ण परिषद की बैठक 22 सितंबर को हुई, जिसमें 23 सितंबर को होने वाले आंदोलन को अनुमति न मिलने के कारण स्थिगित कर दिया गया था। कोतवाल जेएस पंवार ने कहा कि शहर में किसी भी प्रकार की अशांति न हो, इसी बात को ध्यान में रखकर पुलिस ने सतर्कता दिखाई। शांति व्यवस्था को बनाए रखना पुलिस व आमजन का कार्य है।
हाथरस से दिलीप कुमार की खास रिपोर्ट
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।
Comments
Post a Comment