जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी द्वारा एक कार्यक्रम के माध्यम से मंगलवार को जिले को ओडीएफ घोषित किया गया है। घोषणा के बाद ही इस पर सवाल उठने लगे हैं। यहां ग्राम पंचायत तिपरस के गांव नगला खान में 25 प्रतिशत शौचालयों के निर्माण न होने की शिकायत पीएम से की गई है।
बहुउद्देश्यीय आदर्श शिक्षा एवं स्वयं सेवी संस्थान के अध्यक्ष सुनील कुमार टाइगर ने प्रधानमंत्री को पोस्ट द्वारा एक शिकायती पत्र भेजा है। इसमें हाथरस ब्लॉक के ग्राम पंचायत तिपरस के गांव नगला खान में पात्र व्यक्तियों के शौचालय निर्माण पूरी तरह नहीं कराए जाने की शिकायत की है। पत्र में लिखा है कि शौचालय निर्माण के लिए सहमति पत्र प्रधान द्वारा दिए जाने के बावजूद स्वयं का शौचालय निर्माण नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि गांव के ही कुछ ऐसे परिवार है, जिनके खातों में धनराशि पहुंच गई, लेकिन निर्माण नहीं कराया। उन्होंने बताया कि गांव में 25 प्रतिशत परिवारों की शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है। उक्त कार्यों की किसी गोपनीय एजेंसी द्वारा जांच या भौतिक सत्यापन कराया जाए, जिससे ओडीएफ की पोल खुल सके।
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।
Comments
Post a Comment