Skip to main content

हाथरस से दिलीप कुमार की खास रिपोर्ट

क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुतहरा के मौजा मीरपुरा में जर्जर प्राथमिक विद्यालय की इमारत के एक कमरे की छत से प्लास्टर गिरने से वहां पढ़ रहे छह बच्चे घायल हो गए। हादसे के समय कमरे में करीब 30 बच्चे बैठकर पढ़ रहे थे। प्लास्टर का कुछ हिस्सा बच्चों को पढ़ा रहे अध्यापक के ऊपर भी गिरा, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। छह बच्चों को इलाज के लिए सीएचसी सादाबाद भेजा। दो बच्चों की हालत अधिक गंभीर होने के कारण उन्हें आगरा रेफर किया गया है। बताते हैं कि विद्यालय की इमारत को बने हुए अभी पूरे दस साल भी नहीं हुए हैं। बच्चों का हाल जानने के लिए मौके पर एसडीएम ज्योत्सना बंधु और सीओ योगेश कुमार भी पहुंच गए। गांव मीरपुरा के प्राथमिक विद्यालय में बुधवार की दोपहर को 11.40 बजे एक कमरे में बैठे 30 बच्चों की हिंदी की कॉपियों को वहां तैनात अध्यापक मनोज कुमार चेक कर रहे थे। उस समय विद्यालय के 74 बच्चों में से 49 बच्चे स्कूल में पढ़ने आए थे। अचानक छत का प्लास्टर भरभराकर गिर पड़ा। कई बच्चे मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। हालांकि अध्यापक को भी चोट आईं, लेकिन वह अपनी चोट भूलकर बच्चों को बाहर निकालने में जुट गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। वह भी बच्चों को निकालने में जुट गए।
प्रधानाध्यापक और अध्यापक ने 108 एवं 102 दोनों एंबुलेंस को मोबाइल फोन से सूचना दी। सूचना के बाद एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची। एंबुलेंस के पहुंचने तक बच्चे रोते-बिलखते रहे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने भी घायल बच्चों को एंबुलेंस में बैठाकर सीएचसी पर भेज दिया। जो बच्चे कम चुटैल थे, उनके चेहरे पर घटना की दहशत साफ दिख रही थी।
वह सभी एक स्वर में कह रहे थे कि वह अब स्कूल पढ़ने नहीं आएंगे। ग्रामीणों में भी इस दुर्घटना को लेकर काफी आक्रोश था। उनका कहना था कि उनके बार -बार कहने के बावजूद विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। घायल बच्चों में तनु पुत्री शीलेंद्र (सात वर्ष) लखन पुत्र कमल सिंह (8 वर्ष), अर्जुन पुत्र पुष्पेंद्र (8 वर्ष), करन पुत्र पप्पू (7 वर्ष), प्रियंका पुत्री राजेंद्र कुमार (7 वर्ष), गौरव पुत्र तेजपाल (9 वर्ष) थे, जिनमें से करन, प्रियंका एवं लखन को अधिक गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया है। जब एबीएसए ,बीएसए एवं एसडीएम सादाबाद से इस घटना के बारे में मोबाइल से जानकारी लेने चाही तो सबके मोबाइल फोन पर घंटी बजती रही, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया
हाथरस से दिलीप कुमार की खास रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।