हाथरस जिले के 27 गांवों को बिजली कट का झटका लगेगा, क्योंकि इन गांवों में हर घर पर बिजली महकमे का बकाया है। करीब 15 लोगों पर ढाई करोड़ का बकाया है। तीन दिन में अधीक्षण अभियंता ने जंफर खोलने के साथ पूरे गांव की बिजली काटने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं।
बता दें कि जिले के 62 बिजलीघरों के जरिए करीब डेढ़ लाख लोगों को बिजली सप्लाई दी जाती है। खास बात यह है कि बिजली चोरी भी बड़े पैमाने पर होती है। निगम के अफसरों ने बैठक के दौरान बिजली अधिकारियों से साफ शब्दों में कहा है जितनी बिजली दी जा रही है, उतना पैसा हर कीमत पर चाहिए। जो लोग बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं, उन गांवों की बिजली काट दो।
सिकंदाराराऊ, सादाबाद, हसायन और मुरसान क्षेत्र के करीब 27 गांव ऐसे हैं, जिनमें करीब 15 सौ लोगों पर ढाई करोड़ रुपये का बकाया है। कई बार विभागीय अधिकारियों ने बकाया जमा करने के लिए ग्राम प्रधान आदि का सहयोग भी लिया, लेकिन निराशा हाथ लगी। अब महकमे के अधिकारी सख्ती से निपटने के मूड में नजर आ रहे हैं।
वर्जन जिले के 27 गांवों में करीब 15 सौ लोग ऐसे हैं, जिन पर करोड़ों रुपये का बकाया है। अब इन गांवो के तीन दिन के अंदर जंफर खोलने के निर्देश एक्सईएन को दिए गए हैं।
-प्रदीप अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता, यूपीपीसीएल
हाथरस से दिलीप कुमार की खास रिपोर्ट
DlightNews
Comments
Post a Comment