Skip to main content

हाथरस से दिलीप कुमार की खास रिपोर्ट

हाथरस जंक्शन पुलिस ने रविवार को फैक्ट्री पर छापा मारा था। फैक्ट्री खेतों के बीच थी। कारोबारियों को पुलिस के आने की भनक लग गई थी। इसके कारण वे बचकर निकलने में सफल रहे। पुलिस ने यहां से डेढ़ सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की थी। यही नहीं कई बोतलें, स्टीकर, होलोग्राम, मशीन, कीटनाशक व सेंट्रो कार बरामद की गई थी। पुलिस के अनुसार विभिन्न कंपनियों की देशी शराब बनाई जा रही थी। इसमें केमिकल का प्रयोग किया जा रहा था, जो कि लोगों के लिए हानिकारक थी। मामले में पुलिस ने ट्यूबवेल मालिक भूरा उर्फ अर¨वद पुत्र वीरेश व इसके चचेरे भाई जीतू पुत्र नरोत्तम ¨सह निवासीगण कुंडा व पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नकली शराब बनाने के चलते धोखाधड़ी की भी धाराएं लगी हैं। जिस मात्रा में सामान पकड़ा गया, उससे साफ है कि ये लोग काफी समय से यह कारोबार कर रहे थे। हैरानी की बात है कि पुलिस को भनक नहीं लग सकी। भनक लगी भी तो किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। अब अर¨वद व जीतू से जुड़े कई लोग भी फरार हो गए हैं, जिन्हें इस कारोबार की जानकारी थी। गांव में पुलिस की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। एसएचओ केपी ¨सह का कहना है कि कार्रवाई जारी है, जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हाथरस से दिलीप कुमार की खास रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।