हाथरस जिले की बिजली चोरी की गूंज शासन तक है। बिजली चोरी में हाथरस जिला टॉप दस 10 की सूची में शामिल है। लाइन लॉस भी 45 प्रतिशत के करीब है। इसे लेकर अफसर खासे परेशान हैं। बीते दिनों हुई बैठक में उदय योजना में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। जल्द प्रवर्तन दल और लोकल टीमों की मदद से बड़े स्तर पर छापेमारी की जाएगी।
बता दें कि हाथरस जिले में 62 बिजलीघरों के जरिए करीब डेढ़ लाख लोगों को बिजली सप्लाई दी जाती है। अफसरों का साफ कहना है जिन इलाकों में जितनी बिजली जा रही है, उतना राजस्व आना चाहिए। जहां बिजली चोरी हो रही, वहां कटौती की जाए। तमाम कोशिशों के बावजूद लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व हासिल नहीं हो रहा है।
प्रदेश के दस जिलों में हाथरस शामिल
पड़ोसी जिलों के अलावा हाथरस जिला प्रदेश में बिजली चोरी में टॉप दस की सूची मेें शामिल है। इस बात को विभागीय अधिकारी खुद स्वीकार कर रहे हैं। बीते दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान अफसरों ने बिजली चेारी रोकने के लिए उदय योजना के तहत अधिक से अधिक मीटर लगाने और क्षतिग्रस्त बंच कंडक्टर लाइन को बदलने की बात कही है। जब भी चोरी की सूचना मिले तत्काल छापेमारी की जाए। अब विभागीय अधिकारी अक्तूबर से बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाएंगे।
घरेलू कनेक्शन में ज्यादा चोरी
बिजली चोरी घरेलू कनेक्शनों में अधिक हो रही है, क्योंकि एक मीटर घर के अंदर लगा हुआ तो दूसरा मीटर घर के बाहर लगा हुआ है। घरों के अंदर लगे मीटरों को परिसर से बाहर निकालने के साथ आर्मड केबल डालने के लिए कहा गया है।
हाथरस जिला बिजली चोरी में टॉप 10 की सूची में शामिल है। उदय योजना के तहत बिजली चोरी पर अंकुश लगाया जाएगा। प्रवर्तन दल व लोकल टीमों की मदद से अक्तूबर से बड़े स्तर से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
-प्रदीप अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता यूपीपीसीएल।
हाथरस से दिलीप कुमार की खास रिपोर्ट
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।
Comments
Post a Comment