सादाबाद में शौचालयों की जांच के लिए गांव मीरपुर पहुंचे डीआरडीए के पीडी चंद्रशेखर शुक्ला के सामने ही महिलाओं में मारपीट हो गई। चाकू भी चले, जिसमें एक युवक घायल हो गया। झगड़े से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। किसी ने भी तहरीर नहीं दी है।
सरिता पत्नी हाकिम ¨सह व उनकी बेटी शीतल ने तहसील दिवस में शिकायत की थी कि उन्हें एक और शौचालय का लाभ चाहिए, क्योंकि गांव में प्रधान ने अपने परिचितों के घरों में चार-चार शौचालय बनवा दिए हैं। इस पर मंडलायुक्त ने जांच के निर्देश दिए। मंगलवार को फिर से मां-बेटी के तहसील दिवस में पहुंचने पर डीएम ने पीडी, तहसीलदार ठाकुर प्रसाद व एडीओ पंचायत देवेन्द्र गौतम को जांच के लिए भेजा। अधिकारी गांव में पहुंचे तो उनके साथ सरिता गांव की ही ओमवती पत्नी हंभीर ¨सह के घर पर पहुंच गई तथा अधिकारियों को शौचालय दिखाने लगी। इस पर ओमवती ने सरिता के घर में घुसने का विरोध किया। इसे लेकर दोनों महिलाओं में अधिकारियों के सामने ही झगड़ा हो गया। ओमवती का कहना था कि उनके यहां दो शौचालय बने हैं और वे उनके निजी हैं। मारपीट के दौरान चाकू भी चले, जिसमें ओमवती का बेटा कुलदीप घायल हो गया। झगड़े की सूचना पर सादाबाद पुलिस पहुंची। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्रकरण में अभी टीम जांच कर रही है।
हाथरस से दिलीप कुमार की खास रिपोर्ट
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।
Comments
Post a Comment