चार माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को चंदपा पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपने गांव की ही युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव के युवक ने अपने ही गांव की युवती के साथ घर में घुस कर दुष्कर्म किया। आरोपी युवती को धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। रविवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चंदपा कोतवाली के एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में चार महीने से एक युवक फरार चल रहा था। रविवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
हाथरस से दिलीप कुमार की खास रिपोर्ट
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।
Comments
Post a Comment