Skip to main content

हाथरस से दिलीप कुमार की खास रिपोर्ट

सहपऊ में सीडीओ एसपी ¨सह ने ब्लाक प्रमुख विनीत गुप्ता के साथ ब्लाक को ओडीएफ घोषित किया। महिलाओं ने पूरे शौचालय बनाए बिना ओडीएफ घोषित करने पर सीडीओ का घेराव कर विरोध दर्ज कराया। आरोप था कि बहादुरपुर देवकरण, बावली, महरारा, सुल्तानपुर, धाधऊ, मानिकपुर, रामपुर, सहपऊ देहात व गुतहरा में अभी शौचालय पूर्ण नहीं हुए हैं। प्रधान संगठन अध्यक्ष पुष्पेंद्र चौधरी, प्रधान समदपुर सत्यपाल ¨सह, प्रधान पति गुतहरा अतेंद्र शाह आदि ने मंच से ही अनादर होने, भाजपा •िाला मंत्री डा.मथुरा प्रसाद गौतम ने मंच से नाराजगी जाहिर की। महरारा प्रधान ने बाग बधिक मे शौचालय का निर्माण न कराए जाने का आरोप लगाया। यहां की इमरती देवी के नेतृव मे एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने सीडीओ का घेराव कर अपनी शिकायत की। कार्यक्रम में प्रीति चौधरी, सुनील गौतम, विनोद चौहान, अंशुल पंडित, हेमंत शुक्ला, मोहित सिसोदिया, विजय ¨सह थे। 25 को मनाएंगे जश्नजनपद को खुले में शौचमुक्त किए जाने के बाद अब प्रशासनिक अधिकारियों ने जश्न मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 25 सितंबर को आगरा रोड स्थित सौभाग्य फार्म हाउस में पूर्वाह्न 11 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के सभी प्रधान, सचिव, एसबीएम टीम सहित तमाम सहयोगियों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया जाएगा।
हाथरस से दिलीप कुमार की खास रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।