Skip to main content

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के लहरा बाईपास पर शुक्रवार देर रात एक ट्रक ने कार को रौंद दिया।

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के लहरा बाईपास पर शुक्रवार देर रात एक ट्रक ने कार को रौंद दिया। इससे कार में सवार अलीगढ़ निवासी दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक घायल हो गया। इस मामले मे अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया।
मनोज वशिष्ठ पुत्र बनी सिंह वशिष्ठ निवासी लोधी विहार कॉलोनी सासनी गेट, राहुल शर्मा पुत्र अशोक कुमार शर्मा निवासी नौरंगाबाद और सुधीर कुमार पुत्र चरनसिंह निवासी रामबाग क्वार्सी, अलीगढ़ एक दवा कंपनी की आगरा में हुई सेमिनार में शामिल होकर कार से अलीगढ़ लौट रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे जैसे ही इनकी कार लहरा बाईपास के निकट पहुंची तो एक ट्रक ने उसे रौंद दिया। दुर्घटना में मनोज वशिष्ठ और राहुल शर्मा की मौके ही मौत हो गई। कार में पीछे बैठे सुधीर कुमार ने घायल अवस्था में परिजनों को फोन किया। इधर एक्सीडेंट की सूचना पाकर हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां पर मनोज और राहुल को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद मृतकों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। शनिवार की सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। इंस्पेक्टर योगेश सिरोही का कहना है कि मृतक मनोज के चाचा मुकेश वशिष्ठ की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हाथरस से दिलीप कुमार की खास रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।