Skip to main content

हाथरस से दिलीप कुमार की खास रिपोर्ट

सिकंदराराऊ तहसील  के मौहल्ला शीशगर में एक मेडीकल स्टोर पर नशे के इंजेक्शन की होने की सूचना पर औषधि निरीक्षक ने छापेमार कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान औषधि निरीक्षक ने 35 हजार रुपये की दवाओं को सील कर दिया। वही चार एंटीबायोटिक दवाओं के  नमूने लिए गए। इस मौके पर कुछ पुराने बिल भी पकड़े गए।  गाजियाबाद क्षेत्र में औषधि विभाग की टीम ने एक फर्म पर छापेमार कार्रवाई थी। यहां छापेमार कार्रवाई के दौरान टीम को नशे के इंजेक्शन मिले थे। इस फर्म से यह जानकारी प्राप्त हुई कि नशे के इंजेक्शन अन्य जिलों में भी सप्लाई किए गए है। इस सूचना पर मुख्यालय से हाथरस की सिंकदराराऊ क्षेत्र में अब्दुल कादिर मेडीकल एजेंसी पर नशे के इंजेक्शन होने की जानकारी यहां औषधि निरीक्षक दीपक कुमार को दी गई।
सूचना पर गंभीरता बरतते हुए तुरंत उक्त दुकान पर छापेमार कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान यहां दवाओं का स्टॉक  चेक किया गया। यहां 35 हजार रुपये की दवाओं के बिल उपलब्ध न होने पर दवाओं को सीज कर दिया गया। वहां मौके पर नशे के इंजेक्शन नहीं मिले। छापेमारी के दौरान कई पुराने बिल मिले। इन बिलों के बारे में मेडीकल संचालक स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि बिलों के बारे में नोटिस देकर जानकारी मांगी जाएगी। उन्होंने बताया कि चार दवाओं के नमूने लिए गए है। ये दवाएं भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है। इनकी कंपनियों की भी जानकारी ली जा रही है। पूरी जांच होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हाथरस से दिलीप कुमार की खास रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।