देहरादून से नेवी एमआर का पेपर देकर लौट रहे दो युवकों का मैक्स सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। बदमाशों ने इनमें से एक युवक को मारपीट कर घायल भी कर दिया। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। गांव गढ़ी अंता सादाबाद निवासी हितेश चौधरी पुत्र दिंगबर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह तथा उसके मामा का लड़का जीतेंद्र सिंह पुत्र नेतराम सिंह निवासी जयचौली थाना उच्चैन भरतपुर राजस्थान देहरादून से नेवी एमआर का पेपर देकर लौट रहे थे, जब वह नया बाग तिराहे पर पहुंचे तो पीेछे से आई एक मैैक्स में से तीन चार अज्ञात लोग आए और इन लोगों ने झपट्टा मारकर उसका और जीतेंद्र के मोबाइल फोन छीन लिए। इस घटना में एक युवक घायल हो गया।
हाथरस से दिलीप कुमार की खास रिपोर्ट
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।
Comments
Post a Comment