Skip to main content

हाथरस से दिलीप कुमार की खास रिपोर्ट

कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व मेें चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार की रात को एटा बॉर्डर के पास गांव राजपुर में छापा मारकर कुल 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। इन पेटियों में अंग्रेजी शराब के कुल 1,920 क्वार्टर थे। इस शराब की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। शराब के साथ पकड़े गए अभियुक्त ने जलेसर कोतवाली क्षेत्र में एक कांस्टेबल को गोली मारी थी। भागे गए सोनू को कोतवाली पुलिस कई बार शराब की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। इसके द्वारा तस्करी में प्रयोग की गईं दो गाड़ियां आज भी कोतवाली में खड़ी हैं।कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एटा रोड स्थित बॉर्डर के गांव राजपुर में अवैध रूप से बाहर के प्रांतों की शराब तस्करी कर लाए जाने की सूचना मिली थी। यहां पर यह शराब लेवल बदलकर उसमें यूरिया और अन्य केमिकल मिलाकर बेची जाती है। यहां शराब खरीदने के लिए कई जिलों के लोग आते हैं।

सूचना पर कोतवाल ने फोर्स के साथ गांव के बाहर सोनू पुत्र जगदीश निवासी राजपुर के ट्यूबवेल पर छापा मारा तो सोनू तो भाग गया, लेकिन अरविंद उर्फ पटवारी पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी नगला शीशराम कोतवाली जलेसर एटा शराब के लेवल बदलते हुए पकड़ा गया। नलकूप की कोठरी में पुलिस को 40 पेटी शराब मिली। प्रत्येक पेटी में अरुणाचल प्रदेश और हरियाणा की डाल्फिन ब्रांड की शराब के 48 क्वार्टर थे। ये लोग क्वार्टरों पर यूपी की शराब के लेवल और ढक्कन लगा रहे थे।

अरविंद पर कोतवाली जलेसर में वर्ष 2016 में कांस्टेबल नवनीत शर्मा को गोली मारने के अलावा शराब की तस्करी के मामले चल रहे हैं। गांव राजपुर निवासी सोनू भी शराब का पुराना तस्कर निकला। उस पर कोतवाली सिकंदराराऊ में वर्ष 2015 के शराब तस्करी के दो मामले चल रहे हैं। सोनू को कोतवाली पुलिस ने 18 फरवरी 2015 और 24 नवंबर 2015 में कई पेटी शराब और दो गाड़ियों के साथ तस्करी करते हुए पकड़ा था। तब से अब तक दोनों गाड़ियां कोतवाली में खड़ी हैं। पुलिस ने अरविंद को धारा 60, 63 एक्साइज एक्ट, 272, 420, 467, 468 और 471 के तहत चालान कर जेल भेजा है। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर गजराज सिंह, शीलेश कुमार, प्रदीप कुमार, अरविंद कुमार, वीरेंद्र सिंह आदि थे।
हाथरस से दिलीप कुमार की खास रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...