Skip to main content

भरतपुर रुदावल से राघवेन्द्र परमार की खास रिपोर्ट

आज दिनांक 26/12/18 को ग्राम पंचायत पिचूना मे वर्ष 2019-20 के लिये जीपीडीपी के प्रस्ताव तैयार करने हेतु सरपंच तपनकुमार की अध्यक्षता म़े अटल सेवा केन्द्र पिचूना में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।ग्राम सभा मे ग्राम विकास अधिकारी कुमरसैन कुशवाह द्वारा ग्राम सभा से प्राप्त प्रस्तावों को कलम बद्ध किया।ग्राम सभा में पीईओ पन्ना लाल द्वारा स्वयं सहायता समूह के तथा जीपीडीपी के बारे में विस्तृत चर्चा की।ग्राम सभा में ग्राम विकास अधिकारी द्वारा मिशन पेंशन60 के बारे में लोगों को बताया।इसके अनुसार जनवरी 19 से फरवरी 19 पेंशन के पात्रों की पहचान कर उनकी स्वीकृति जारी करवाने वावत बताया ।ताकि पंचायत क्षेत्र में कोई भी पेंशन योजना का पात्र शेष न रहे।ग्राम सभा में सरपंच तपनकुमार, पीईओ पन्ना लाल,ग्राम विकास अधिकारी कुमरसैन कुशवाह, एल एस इनद्रा नामा,समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत क्षेत्र के महिला व पुरूषों ने भाग लेकर ग्राम सभा आयोजन को सफल बनाया।

Comments