Skip to main content

प्रतापगढ़ से धर्मेन्द्र कुमार दुबे की रिपोर्ट

जिलाधिकारी ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों को कम्बल का किया वितरण
-----------------
जिलाधिकारी ने वृद्धजनों को सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी योजनाओं का शत्-प्रतिशत लाभान्वित करने के दिये निर्देश
---------------
भीषण ठण्ड को देखते हुये जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने आज समाज कल्याण विभाग से वित्त पोषित शिवा ग्रामोद्योग सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम रूपापुर में रह रहे वृद्धजनों को नववर्ष की पूर्व संध्या पर कम्बल का वितरण किये जिसमें महिला एवं पुरूष दोनो सम्मिलित थे। जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित वृद्धजनों से खान-पान की व्यवस्था के सम्बन्ध में व स्वास्थ्य परीक्षण एवं ईलाज हेतु आवश्यक औषधियों के उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। वृद्धजनों द्वारा बताया गया कि हर प्रकार की सुविधा उन्हेंं वृद्धाश्रम के माध्यम से प्रदान की जा रही है। जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में किचन, स्नानघर व शौचालय आदि का भी निरीक्षण किया और संस्थान प्रबन्धक बीनू सिंह को साफ-सफाई की व्यवस्था और बेहतर ढंग से करने के लिये निर्देशित किया। उन्होने पंजीकरण रजिस्टर, आगमन प्रस्थान रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर आदि का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने संस्थान संचालक को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा वृद्धजनों के लिये उपलब्ध करायी जा रही हर प्रकार की सुविधाओं का शत्-प्रतिशत लाभ देने के लिये भी निर्देशित किया। उन्होने वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों को नववर्ष की हार्दिक बधाई दी।
-----------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।