*अधेड़ के सिर में भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या*
*क्षेत्र के गांव चौकपुरी का मामला मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम को भेजा*
गजरौला- थाना क्षेत्र के गांव में एक पचास वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर गहरा घाव है, परिजनों ने अधेड़ की हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो वहीं मुरादाबाद से आए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी मौके का मुआयना कर फिंगर प्रिंट उठाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार 50वर्षीय राम सिंह पुत्र कढ़ेरा सिंह निवासी ग्राम चौकपुरी थाना गजरौला नगलिया बहादुरपुर गांव में कोल्हु पर काम करता था। वह पिछले कई दिनों से कोल्हु पर काम करके वहां पर ही रहता था। बताते हैं कि सोमवार की सुबह नौ बजे होसंगपुर गांव का रहने वाला झूंडे सिंह अपने खेत में पानी चलाने के लिए पहुंचा, तो उसने देखा कि सुरेन्द्र सिंह के बाग में सड़क से दो मीटर दूर एक व्यक्ति पड़ा था। उसने पास जाकर देखा तो वह चौकपुरी का रहने वाला राम सिंह था और वह मृत था। उसने गांव के लोगों और राम सिंह के परिजनों को सूचना भिजवाई। चंद मिनटों में ही परिजन रोते बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। राम सिंह के सिर में गहरा घाव था। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, मौके पर मुरादाबाद से फिंगर प्रिंट टीम भी बुलाई गई। जिसने यहां से फिंगर प्रिंट उठाए तो वहीं अन्य पड़ताल भी की। परिजनों ने राम सिंह की हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर राम सिंह की हत्या के बाद परिजनों का हाल बेहाल है। वह पांच बच्चों का पिता था।
थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+---------------------------------------------------------------- थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...
Comments
Post a Comment