Skip to main content

**MP जितेन्द्र वर्मा खास रिपोर्ट**

**MP जितेन्द्र वर्मा खास रिपोर्ट**
पचौर -स्थानीय शासकीय महाविद्यालय में 25 दिसंबर से चल रहे सुशासन सप्ताह के तहत शनिवार को स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ रेखा श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की भूमिका के दौरान हुए कहा कि स्वच्छता की हमें आदत बना लेना चाहिए, स्वच्छता सतत्‌ प्रक्रिया होनी चाहिए ताकि हम और हमारा समाज स्वस्थ रहे।

स्वच्छता अभियान के बारे में प्राचार्य डॉ. यूएस परमार ने कहा कि हम सब मिलकर ही कॉलेज, घर, मोहल्ले, नगर एवं प्रदेश को स्वच्छ रख सकते है। वरिष्ठ प्राध्यापक एवं रेडक्रास प्रभारी प्रो आरके गुप्ता ने भी विद्यार्थियों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं स्टॉफ ने मिलकर भवन एवं परिसर की सफाई की एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखने की शपथ ली। अस अवसर पर डॉ. देवेंद्रसिंह पंवार, डॉ प्रीति राजपूत, दिलीपसिंह सोनगरा, किशोरकुमार वर्मा, नारायण अहिरवार, महेशकुमार सोनी, राजेश जोशी, नेहा सोनी, अर्चना लोधी, संदीप पुष्पद, अपूर्वा दीक्षित, रानु कछवाना, रामचंद्र वर्मा, राजेन्द्रकुमार पुष्पद, राजेन्द्रकुमार पाटीदार, महेन्द्रकुमार सक्सेना, हुकुमचंद जाटव, भागीरथ भिलाला, नारायणसिंह घावरी, विनोद अहिरवार आदि मौजूद थे। संचालन एवं आभार डॉ दिलीप गर्ग ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।