Skip to main content

उन्नाव से मुनेश्वर प्रसाद की खास रिपोर्ट

*ब्रेकिंग न्यूज - उन्नाव*
------------------------------
*माँखी प्रकरण मे आया नया मोड़। जेल में बंद रेप पेडि़ता के चाचा पर अदालत ने  मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने के लिए माँखी थाने को दिया आदेश*

न्यायालय से जारी वारंट पर गिरफ्तार कर जेल भेजे गए किशोरी के चाचा पर एक और मुकदमा दर्ज करने के आदेश कोर्ट ने जारी किया है। कोर्ट ने माँखी पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।
भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण में दुष्कर्म के आरोप में  जेल भेजे गए शुभम के पिता हरिपाल सिंह ने सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी कोर्ट एसीजेएम के न्यायालय में धारा 156(3)के तहत प्रार्थना पत्र दिया था। पत्र के मुताबिक आरोप लगाया कि दुष्कर्म पीडि़ता किशोरी का चाचा जो इस समय दूसरे मामले में जेल में बंद हैं। बेटे को फंसाने के लिए रायबरेली जिला के एक स्कूल से किशोरी का जन्म प्रमाण पत्र संलग्न किया था वह फर्जी कूट रचित दस्तावेज है पूर्व में पुलिस द्वारा की गई जांच मे यह प्रमाणित हो चुका है कि जिस स्कूल का जन्म प्रमाण पत्र दिया गया था उसे प्रधानाचार्य प्रबंधक और बीएसए ने फर्जी बताया था धोखाधड़ी का खुलासा होने के बाद भी फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में दुष्कर्म पीडि़ता के चाचा पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। 17 दिसम्बर को न्यायाधीश ने वकील के तर्क पर माँखी थाना पुलिस को इस मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।