मुगेंर (बिहार)-नशा मुक्त भारत जिला इकाई मुंगेर के द्वारा आयोजित कंबल वितरण समारोह में संयुक्त रूप से मुंगेर एवं खड़गपुर प्रखंड के भपुरी मोर इलाके में जन जागरूकता एवं जन कल्याण मिशन के अंतर्गत संस्था के द्वारा चिन्हित किया गया निर्धन असहाय लोगों के बीच नशा मुक्ति का संदेश देते हुए लगभग 100 लोगों से अधिक के बीच कंबल वितरण किया गया शहर के अलग-अलग स्थानों पर तथा ग्रामीण इलाकों में भी स्वास्थ्य शिविर लगाकर नशा से होने वाली घातक बीमारियों के बारे में जानकारियां दी तथा उनसे बचने के उपाय बताएं स्वस्थ समाज स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए गतिशील जिला संयोजक अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने घोषणा की आगामी नए वर्ष में जन जागरूकता एवं जन कल्याण हेतु शहर के प्रत्येक वार्ड में नशा मुक्ति का शिविर लगाकर निशुल्क स्वास्थ्य जांच जांच करेंगे इस कार्यक्रम में जिला सचिव डी पी राय ,कोषाध्यक्ष गौरव कुमार,जिला कार्यकारिणी प्रेम बिहारी,प्रकाश जी,चंदू जी,दिलीप दीवाना ,राज भारती, प्रशांत कुमार ,अंजली, रमेश जी ,राजकुमार जी,उत्तम कुमार,मनीष वर्णवाल, सैकड़ों सदस्य मौजूद थे input -Samsher Bahadur
DlightNews
Comments
Post a Comment