Skip to main content

अमरोहा से सरजीत सिंह नवीन की खास रिपोर्ट

*किस्तों पर पैसे दिलाने के नाम पर लाखों हड़पे
थाने पहुंची समूह की महिलाओं ने किया हंगामा*                          
गजरौला- नगर के आजादनगर बस्ती बाईपास पर एक मकान में एक चिट पर फंड का आॅफिस दो महीने पूर्व खुला था। बताते हैं कि कंपनी के लोगों ने समूह के नाम पर लोन देने की बात कहकर महिलाओं को अपने झांसे में लेना शुरू कर दिया और धीरे धीरे उनके इस चक्रव्यूह में 900 महिलांए जुड़ गईं और उन्होंने प्रत्येक महिला से 1180 की दर से समूह लोन का फाइल चार्ज वसूलना शुरू कर दिया। इसके एवज में बाकायदा रसीद भी दी गई। जब महिलांए पूछतीं की कब लाॅन होगा तो वे कभी दस्तावेजों में कमी तो कभी सर्वर डाउन की बात कहकर टालते रहे, मगर बीते दिन 25 दिसम्बर मंगलवार की शाम को कंपनी में बैठने वाले तीन लोगों ने सभी के खातों में लाॅन की रकम भेजने की बात कही थी। मगर किसी का पैसा नहीं पहुंचा। जो नंबर उन लोगों ने दे रखे थे, उन पर ट्राई किया गया तो वे भी बंद आए। धीरे धीरे इस बात की जानकारी इस चक्रव्यूह में पफंसी महिलाओं को पता चली और वे भारी संख्या में कंपनी के आॅपिफस में पहुंची और यहां आॅपिफस में सबको नदारद देखकर जमकर हंगामा किया। इसके बाद वे थाने पहुंची और पुलिस को पूरा माजरा बताया। पुलिस ने पिफलहाल गृहस्वामी को थाने में बैठा लिया है और पीड़ित महिलाओं को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ितों में प्रमुख रूप से मोनिका गर्ग, प्रियंका गर्ग, सविता, मीनाक्षी, सावित्राी, गुलिस्तां, नजमा, अफरोज आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।