*पूर्व सैनिक असलम उद्दीन ने किया जिले का नाम रोशन*
------------------------ मानधाता(प्रतापगढ)
मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम चंघई पुर निवासी पूर्व सैनिक असलम उद्दीन ने वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित 28 वी यूपी मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2018 में 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पा करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी खेल में रुचि शुरू से ही रही है 19 वर्ष तक भारतीय सेना में कार्य करते हुए हवलदार पद से रिटायर्ड हुए हैं 58 वर्ष की उम्र में भी खेल में बराबर लगे रहते हैं वे सेना में रहते हुए भी एथलेटिक में तथा पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान व गोल्ड मेडल प्राप्त किया है और यह उपलब्धि प्राप्त होने के बाद अब वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने का इरादा बना लिए हैं जिस का कार्यक्रम 1 फरवरी से 5 फरवरी के मध्य होना निश्चित है कार्यक्रम का स्थान राजस्थान में जयपुर जिले की सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा यह उपलब्धि प्राप्त होने पर प्रतापगढ़ जिले के राजनीतिक दल के तमाम नेताओं का बधाई देने का कार्यक्रम जारी है तथा क्षेत्रीय लोगों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है असलम उद्दीन अपनी ग्राम सभा के आदर्श प्रधान के रूप में गांव की सेवा भी कर चुके हैं।धर्मन्द्र दुबे की रिपोर्ट प्रतापगढ़-------
DlightNews
Comments
Post a Comment