Skip to main content

उन्नाव से मुनेश्वर प्रसाद की रिपोर्ट

*मोदी सरकार का तोहफा सिलेंडर हुआ 120 रुपए सस्ता*

Mon, Dec 31, 2018,

नई दिल्ली। नए साल पर मोदी सरकार ने आम आदमी को एक तोहफा दिया है। सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 5.91 रुपये सस्ता, गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 120.50 रुपये की राहत दी गई है। नई कीमतें आज रात से लागू होंगी। एक महीने में दूसरी बार कीमतों में कटौती की गई है। इससे पहले, एक दिसंबर को 6.2 रुपये की कटौती की गई थी।इससे पहले जून के बाद से रसोई गैस की कीमतों में 6 बार बढ़ोत्तरी की गई थी।

नए दाम आज रात से लागू
नए दाम आज रात से लागू
देश की अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन आयल कार्पोरेशन की तरफ से सोमवार को यह जानकारी दी गई । नयी दरें एक जनवरी से लागू हो जायेंगी। कीमत में कमी के बाद गैर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 809.50 रुपए की तुलना में 689 रुपए का हो गया है। इंडियन आयल ने सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर भी 5.91 रुपए सस्ता किया है। अब यह 500.90 रुपए की तुलना में 494.99 रुपए का मिलेगा।
  
एक महीने दो बार दामों में कमी
एक महीने दो बार दामों में कमी
इससे पहले 1 दिसंबर को तेल कपनियों ने कीमतों में कटौती की थी। उस समय सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर को 6.52 रुपये सस्ता किया गया था। कीमत घटने के बाद दिल्ली में 14.2 किलो के सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 500.90 रुपये हो गई थी। जबकि बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 133 रुपये तक की कमी की गई थी। जिसके बाद बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 809.50 रुपए का रह गया था।
  
दो महीने में 253 रुपए पचास पैसे सस्ता हुआ सिलेंडर
दो महीने में 253 रुपए पचास पैसे सस्ता हुआ सिलेंडर
पिछले दो महीने में दामों में कमी के चलते गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 253 रुपए पचास पैसे सस्ता हुआ है। कीमतों में कमी के पीछे की मुख्य वजह इंटरनेशनल मार्केट में गैस के दामों में कमी और अमरीकी डालर के मुकाबले रुपए के मजबूत होने माना जा रहा है। जिसके चलते तेल कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती की है

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।