*अब नगर रहेगा 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की नजर में* गजरौला- नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन अंशु नागपाल ने गजरौला को नंबर वन गजरौला बनाने का निश्चय तो बहुत पहले ही कर लिया था। परंतु जैसे जैसे ही नई टेक्निक इंटरनेट पर अपलोड होती जा रही है। ऐसे ऐसे ही अंशु नागपाल वहीं वस्तुएं अपने नगर में लगवा रही हैं।और हाल ही में 25 दिसंबर को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गजरौला नगरपालिका को प्रथम अवार्ड मिलने की खुशी में चेयरपर्सन अंशु नागपाल व अधिशासी अधिकारी विजेंद्र पाल सिंह डीपीएम नदीम खान,क्लर्क आदेश अग्रवाल को सम्मानित किया गया था। जिस पर नगर वासियों में भारी खुशी का माहौल था। और जैसे ही नया सत्र 2019 शुरू होने से पहले ही नगर के मुख्य मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिसमें नगर के चौराहे पर प्रत्येक गतिविधि को कंट्रोल रूम नगर पालिका में बैठे आला अधिकारी देख सकते हैं। और यह रिकॉर्ड 1 महीने के बैकअप के साथ रहेगा। यदि कोई व्यक्ति अवैध पार्किंग में गाड़ी पार्क करता है, तो उस गाड़ी स्वामी से ₹1000 प्रतिदिन नगर पालिका वसूलेगी। अधिशासी अधिकारी विजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गजरौला को नंबर वन बनाने में नगर वासियों का पूरा साथ है। उनके हौसले से आज हम इस मुकाम तक पहुंच गए हैं। और नगर के मुख्य चौराहे पर अभी तक 27 कैमरे लगाए गए हैं। जिनका कंट्रोल रूम नगर पालिका परिषद के एक कैबिन में बनाया गया है। वहां पर बैठे कर्मी यह देख सकेंगे कि नगर में किस चौराहे पर क्या गतिविधि है। और इस कदम को उठाने के लिए हमें मात्र 64 कैमरे लगाने की अनुमति प्रोवाइड की गई है। उसी को ध्यान में रखते हुए हम मुख्य और चौराहों को चिन्हित कर रहे हैं। कि कैमरे की कहां आवश्यकता है।
DlightNews
Comments
Post a Comment