*बृजघाट चौकी इंचार्ज पर लगाया टैंपों लूट की रिपोर्ट न दर्ज करने का आरोप*
*बीते सोमवार को नेशनल हाईवे पर बृजघाट के पास हुई थी वारदात*
गजरौला- नेशनल हाईवे परं बदमाशों के इतनें हौसलें बुलंद है कि बदमाश एक के बाद एक लूट जैसी वारदात को अंजाम दे रहे है। लेकिन पुलिस इनके आगे सुस्त नजर आ रही हैं। पुलिस को चुनौती देते हुए बदमाशों ने फिर हाईवें से एक टैंपों चालक के साथ मारपीट करते हुए टैंपों, मोबाईल और करीबन दस हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। अब पीड़ित अपने साथ हुई लूट की वारदात में रिपोर्ट दर्ज करानें के लिए थाने के चक्कर लगा रहा हैं। लेकिन पुलिस उलटा उसकी ही धमका कर अपना पीछा छुटाने में लगी हैं।
पिलखुआ थानाक्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी अंकित पुत्र राधेश्याम ने बताया वह पिलखुआ में किरायें पर टैंपों चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। बीते सोमवार को उसके पास दो व्यक्ति आए और बृजघाट चलने की बात कही। जिसपर वह उन दोनों व्यक्तियों को टैंपों में लेकर बृजघाट आ गया। उसके बाद उसने उन व्यक्तियों से किरायें के पैसे मांगे तो उन्होंने कहा कि गंगा पुल से थोड़ा आगे उनका एक परिचित व्यक्ति खड़ा है। उससे पैसे लेकर वह उसकों दे देंगे। पैसें लेने की आस में वह उनकी बताई जगह पर आ गया। जब वहां टैंपों चालक ने उन बदमाशों से किराये के पैसे मांगें तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। टैंपों चालक का आरोप है कि उक्त बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसका टैंपो अपने कब्जे में ले कर फरार हो गए। बताया कि टैंपों में उसका मोबाईल और टैंपों की किस्त जमा करने के लिए रखे दस हजार रूपए भी बदमाश लेकर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित चालक ने बृजघाट चैकी जाकर इसकी शिकायत की परंतु चौकी इंचार्ज ने उसे उलटा उसकी ही सोची समझी साजिश बता कर अपना पल्ला छाड़ लिया। अब पीड़ित रोजाना रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगा रहा है। बृजघाट चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि यह लूट की वारदात गढ थानाक्षेत्र की हैं। तो वहीं लूट की रिपोर्ट दर्ज होगी। जबकि यह टैंपों चालक लूट करने वालें लोगों को अच्छे से जानता हैं। रिपोर्ट- सरजीत सिंह नवीन
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।
Comments
Post a Comment