Skip to main content

भदोही से ब्रजेश पांडेय की खास रिपोर्ट

उद्योग बंधु की बैठक में बोले डीएम: आने वाली समस्याओं का करें निदान

बैठक में उद्यमियों ने उठाया खराब सड़कों का मामला

भदोही। नगर के मर्यादपट्टी स्थित कालीन भवन के एकमा सभागार में बुधवार को उद्योग बंधु की बैठक हुई। जहां पर उद्यमियों द्वारा तमाम खराब सड़कों का मामला उठाया और उसके निर्माण की मांग की गई।
इस दौरान बैठक में एजेंडे को बारी-बारी से पढ़ कर सुनाया गया और उस पर विभाग से स्पष्टीकरण मांगा गया। एकमा के शिवसागर तिवारी ने भदोही-मिर्जापुर मार्ग पर स्थित धौरहरा पुल को अत्यंत जीर्ण शीर्ण अवस्था में बताया। उन्होंने पुल निर्माण की मांग की। जिस पर संबंधित विभाग द्वारा कहा गया कि निर्माण कार्य के लिए कार्य योजना बनाई गई है। उसकी स्वीकृति के बाद निर्माण करा लिया जाएगा। एक निर्यातक द्वारा भदोही-औराई मार्ग निर्माण कब तक पूरा हो जाएगा उस बाबत जानकारी चाही। जिस पर संबंधित विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है।15 दिन में उस निर्माण कार्य को पूरा करा दिया जाएगा। ईंट भट्टा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मिठाई लाल दुबे ने एकमा भवन से लेकर धौरहरा तक पटरी इंटरलाकिंग कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने विवेकानंद चौराहा पर खंडित मूर्ति को लगवाने के साथ ही उसके सौंदर्यीकरण की मांग उठाई। एकमा के उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल हादी ने घमहापुर की एक सड़क का मामला उठाया। जिस पर नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए कार्य योजना तैयार कर लिया गया है। डीएम राजेंद्र प्रसाद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में आए सभी मामलों का हल प्राथमिकता के आधार पर कराए। ताकि अगली उद्योग बंधु की बैठक में यह मामला दोबारा न आ सके।
इस मौके पर एसपी राजेश एस, एसडीएम यमुना धर चौहान, एक्सीएन विद्युत, एक्सीएन पीडब्ल्यूडी सहित तमाम विभागों के अधिकारियों के अतिरिक्त एकमाध्यक्ष ओंकार नाथ मिश्र, एकमा मानद सचिव हाजी शाहिद हुसैन अंसारी, हाजी अब्दुल हादी, हाजी गुलाम सर्फुद्दीन, दिलीप गुप्ता, इम्तियाज अंसारी, संजय गुप्ता, ओंकार नाथ मिश्र बच्चा, शिवसागर तिवारी, सुजीत जायसवाल, पियूष बरनवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।