Skip to main content

भदोही से ब्रजेश पांडेय की खास रिपोर्ट

भदोही। कांग्रेस का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वयोवृद्ध कांग्रेसी नेताओं को सम्मानित किया। झंडोत्तोलन कर राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरूआत हुई । भदोही जिला कांग्रेस कमेटी के कैम्प कार्यालय में कांग्रेस का 134 वां स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष डा. नीलम मिश्रा ने झंडोत्तोलन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा, नीलम मिश्रा
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आबादी को देख कर कि भारत में आधे से ज्यादा लोग बिना वस्त्र के रहते हैं उन्होंने एक धोती पर रहने का संकल्प लिया था।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लल्लन मिश्रा, ब्रह्मदेव तिवारी, साहब सिंह, सुरेश चंद्र उपाध्याय, राजेश पांडेय, जगदीश प्रसाद पासी, मुशीर इकबाल, मकसूद आलम, गुलजारी उपाध्याय, जय शंकर दुबे, आनंद उपाध्याय, नाजिम, शारदा सरोज, संजीव दुबे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उधर, सुरियावां नगर स्थित कैंप कार्यालय में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वसीम अंसारी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री अंसारी ने कहा कि आजादी के पूर्व और आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अपने दायित्व को बखूबी अंजाम दिया है । जिला कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष राज बहादुर सिंह ने कहा कि कांग्रेसी वह संगठन है, जिसने देश के नौजवानों, किसानो, व्यापारियों, मजदूरों की आवाज को उठाया तथा उनका हक दिलाया है । चाहे हरित क्रांति हो,स्वेत क्रांति हो, अथवा संचार क्रांति, कांग्रेस की सरकार ने हमेशा ही देश का परचम विश्व में लहराया है ।
इस दौरान पर दीनानाथ दुबे, मोहम्मद नाजिम, मनोज नारायण, संजय जायसवाल, रवि यादव, सुरेश चौहान ,राजेश यादव, गुड्डू गौतम, अफसर अली आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।