*साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी*
गजरौला- नगर में साप्ताहिक बाजार में खरीददारी करने आए युवक की बाइक चोर ले गए। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
बछरायूं थाना क्षेत्र के ग्राम लखमिया निवासी काविंद्र सिंह शुक्रवार को गजरौला के ललिता देवी मंदिर परिसर में लगी साप्ताहिक बाजार में खरीददारी करने आया था। उसने बाइक एक किनारे खड़ी कर दी। खरीददारी करने चला गया। जब वह खरीददारी कर वापस लौटा। तो उसकी बाइक गायब थी। आसपास तलाशने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। तो उसने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
DlightNews
Comments
Post a Comment