**MP जितेन्द्र वर्मा खास रिपोर्ट** -
किसानों को सिंचाई के लिए मिलने वाली बिजली का समय बदला जाए*
इंदौर। गांधी भवन पर शनिवार सुबह कांग्रेस नेताओं ने किसानों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं जानी। इसके बाद कलेक्टर के साथ बैठक कर उन समस्याओं की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव ने बैठक में कहा कि किसानों को रात में २ से सुबह ६ बजे तक सिंचाई के लिए दी जा रही थ्री फेस लाइट का समय बदलने की मांग की गई है। उक्त मांग पर कलेक्टर ने सहमति जताते हुए बिजली विभाग के अफसरों को निर्देश दिए हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में पेय जल और सिंचाई के लिए किसानों को बोरिंग उत्खनन की अनुमति पर लगी रोक हटाने की मांग भी की गई है। साथ ही शहर की नगरीय सीमा के २९ गांवों में पीने के पानी के लिए नर्मदा लाइन डाली जाने या बोरिंग की अनुमति देने की मांग की गई। इस पर कलेक्टर ने ३ दिन के भीतर अनुमति देने का आश्वासन दिया है।.
Comments
Post a Comment