Skip to main content
करोड़ों की ठगी करने वाला पीएसीएल का निदेशक कानपुर में गिरफ्तार


हरबंशमोहाल पुलिस ने कम समय में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर कानपुर समेत देश के कई राज्यों में करोड़ों की ठगी करने वाले पीयर्स एलाइड कार्पोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) के निदेशक आलोक त्रिपाठी को ग्वालटोली में छापेमारी करके गिरफ्तार कर लिया। नटवरलाल आलोक के खिलाफ कानपुर समेत दो दजर्न जिलों के साथ ही पांच राज्यों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। करोड़ों रुपए लूटने वाली कंपनी की सेबी और ईओडब्ल्यू भी जांच कर रही है। मूलरूप से चौबेपुर के गौरी भगवंतपुर निवासी आलोक 2016 से कंपनी बंदकर फरार चल रहा था।


कलक्टरगंज सीओ श्वेता यादव ने बुधवार को हरबंशमोहाल थाने में प्रेसवार्ता करके ठग की गिरफ्तारी का खुलासा किया। सीओ ने बताया कि आलोक त्रिपाठी ने अपने छोटे भाई आशीष और चाचा विष्णुकांत के साथ मिलकर पीयर्स इंडिया कारपोरेशन लिमिटेड कंपनी बनाई। इसके साथ ही आलोक ने दो और कंपनियां पीएसीएल और पीयर्स क्रेडिट सोसायटी लि. नाम से कंपनी बनाई। इनका दफ्तर कानपुर के सिटी सेंटर और ग्लोबस के साथ ही दिल्ली, उदयपुर राजस्थान, गुजरात, बनारस, चंदौली, मुरादाबाद, फतेहपुर, बदायूं समेत अन्य जगह खोला। लोगों से कम समय में रकम दोगुनी करने और प्लाट देने का झांसा देकर देशभर में हजारों लोगों से करोड़ों रुपए अपने एजेंटों को मोटा कमीशन देकर जमा करा लिया। इसके बाद 2016 में कंपनी के सभी दफ्तरों में एक साथ ताला बंद करके आशीष के साथ ही कंपनी के सभी पदाधिकारी फरार हो गए। निवेशकों ने कंपनी के खिलाफ मामले में हरबंशमोहाल, घाटमपुर थाने के साथ ही लखनऊ की आलमबाग, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ थाने के साथ ही देशभर में दो दर्जन से अधिक एफआईआर दर्ज कराई थी। सिर्फ हरबंशमोहाल थाने में ही तीन एफआईआर में करीब

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।