Skip to main content
ओडिशा में शाम करीब साढ़े चार बजे ट्रेन दुर्घटना हो गई जिससे रेलवे के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई. यह हादसा ओडिशा के रायगढ़ के पास हुआ. समलेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे ट्रैक पर काम कर रही एक टॉवर वैन (निरीक्षण यान) से टकरा गई. इससे ट्रेन के इंजन में आग लग गई. ट्रेन में सवार 148 यात्री सुरक्षित हैं.

ओडिशा के रायगढ़ जिले में मंगलवार को रखरखाव वाले कोच से टकराने के बाद हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस के इंजन में आग लग गई. इस घटना में रेलवे के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई. इस मामले में दो स्टेशन मास्टरों को सस्पेंड कर दिया गया है.

पूर्वी तटीय रेलवे के प्रवक्ता जे पी मिश्रा ने बताया कि यह हादसा सिंगापुर रोड और क्यूतगुदा के बीच हुआ. उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब रखरखाव वाले कोच से टकराने के बाद इंजन, फ्रंट गार्ड सह सामान वैन और सामान्य द्वितीय श्रेणी का डिब्बा पटरी से उतर गया. रखरखाव कोच वहां पर कुछ काम कर रहा था.

रखरखाव वाले कोच का इस्तेमाल विद्युतीकृत मार्गों के ओवरहेड बिजली ट्रांसमिशन उपकरणों के रखरखाव और निरीक्षण में किया जाता है. प्रवक्ता ने बताया कि रखरखाव वाले कोच से टकराने के बाद इंजन में आग लग गई और बाद में, इसे बाकी के डिब्बों से अलग कर दिया गया.
उन्होंने बताया कि घटना में सिर्फ इंजन प्रभावित हुआ है बाकी ट्रेन को नुकसान नहीं पहुंचा है और यात्रियों को कोई चोट नहीं आई, जबकि रखरखाव वाले कोच के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई.

मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच कोलकाता के रेलवे सुरक्षा आयुक्त करेंगे. मामले को गंभीरता से लिया गया है और रेलवे बोर्ड ने दुर्घटना का पूरा विवरण मांगा है. मिश्रा ने बताया कि क्यूतगुदा और सिंगापुर रोड के स्टेशन मास्टरों को निलंबित कर दिया गया है. दमकल की गाड़ियों और एंबुलेंसों को मौके पर भेजा गया है तथा विशाखापत्तनम से वरिष्ठ अधिकारी भी रवाना हो गए हैं.

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) सागर, इलेक्ट्रिकल तकनीशियन गौरी नायडू और रखरखाव कोच के तकनीशियन सुरेश के तौर पर हुई है.



Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।