Skip to main content

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमेठी (Amethi) में एक ग्राम प्रधान और भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ता अशोक कुमार सिंह (Ashok Kumar Singh) को गोली मार दी गई है, और वह गंभीर रूप से ज़ख्मी हैं.
ख़बरों के मुताबिक, चिबराहा (Chibraha) गांव के प्रधान अशोक कुमार सिंह को बुधवार रात को उस समय गोली मारी गई, जब वह पीपरपुर (Peeparpur) में एक ईंट भट्टे से लौट रहे थे. यह वारदात बरौलिया (Barauliya) गांव के प्रधान तथा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के सहायक सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) की गोली मारकर हत्या किए जाने के ठीक एक महीने बाद हुई है.

फरीदाबाद: कांग्रेस नेता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या, अशोक तंवर बोले- यह जंगल राज है, कानून का किसी को डर नहीं



अमेठी के पुलिस अधीक्षक (पुलिस सुपरिंटेंडेंट या SP) सुशील कुमार सिंह (Sushil Kumar Singh) ने बताया, "वह (अशोक कुमार सिंह) घर लौट रहे थे, और उन पर उस वक्त हमला किया गया, जब रास्ते में खड़ी की गई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बचकर निकलने के लिए उनकी SUV की गति कम की गई... चार गोलियां दागी गईं, जिनमें से दो उन्हें लगीं..."
गोलियां लगने के बावजूद अशोक कुमार सिंह पुलिस को फोन करने में कामयाब रहे. SP ने बताया, "उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, और फिर उन्हें लखनऊ में KGMU में रेफर कर दिया गया..."

अपने बयान में उन्होंने अपने ही गांव के दो लोगों का नाम आरोपियों के तौर पर लिया है. SP ने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।