Skip to main content
थानाध्यक्ष धनघटा रणधीर कुमार मिश्र ने शादी के बंधन में बांधकर किया प्रेमी युगल को एक



 धनघटा संत कबीर नगर धनघटा थानाध्यक्ष रणधीर कुमार मिश्रा नें बुधवार एक प्रेमी युगल को उनके परिजनों की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े की शादी कराकर बाँधा एक बन्धन में इस कार्य से लोगों में काफी हर्ष का माहौल देखने को मिला और रणधीर कुमार मिश्रा ने लोगों का दिल जीत लिया । शादी के बाद दोनो पक्षों के परिजनों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया ।  नवविवाहित जोड़े सचिन प्रजापति पुत्र ऋषिमुनि व विनिता पुत्री नन्दलाल निवासी भण्डा की प्रेम कहानी का सिलसिला कुछ वर्षों पूर्व ही शुरू हुआ था । लेकिन प्रेमी जोड़े के बीच परिजनों की असहमति की दीवार बनकर खड़ी हो गयी । जीवन में एक साथ जीने मरने की कसम खाने वाले प्रेमी जोड़े ने शादी करने की जिद बना डाली । इस प्रेम कहानी का सिलसिला थाने तक पहुँच गया दोनो के परिजन थाने पहुँच गये । इस बीच थानाध्यक्ष रणधीर कुमार मिश्रा ने मामले को व्यावहारिक ढंग से निपटाने का प्रयास किया । और दोनों को शादी के बंधन में बांधने के लिए दोनो पक्षों से वार्ता कर  परिजजों कि सहमती से शादी  शिव मन्दिर धनघटा में दोनो की शादी करवा कर थानाध्यक्ष ने खुद अपना आशीर्वाद प्रदान किया । इस मौके पर धनघटा क्षेत्र के तमाम सम्मानित लोग व धनघटा पुलिस टीम मौजूद रही । नवविवाहित जोड़े को उनके सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए लोगों ने शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी ।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...