Skip to main content
फर्जी आवास आवंटन शिकायत पर जिलाधिकारी ने चार सदस्यीय टीम गठित की

------------------
ग्राम पूरब पट्टी नरहरपुर विकास खण्ड मंगरौरा तहसील पट्टी, प्रतापगढ़ फर्जी आवास आवंटन विषयक शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही द्वारा उपजिलाधिकारी पट्टी, बीएसएस (आईडब्लूएमपी) प्रतापगढ़, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा डी0सी0 मनरेगा की चार सदस्यीय टीम गठित कर व्यापक जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये है। फर्जी आवंटन के प्रकरणों में छद्म नाम से पूर्व से बने मकान को दिखाकर आवास आवंटन धनराशि निकाल लिये जाने और विभिन्न अनियमितता बरती गयी है। इसमें से प्रमुखतः राम समुझ एमडीपीजी कालेज के सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है और 14 कमरों का पक्का मकान है, इन्हें प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया गया है तथा रामनवल को 2008 में इन्दिरा आवास दिया गया था पुनः प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया गया है। शौकत अली के पास पक्का मकान है, इसी को दिखाकर

32प्रधानमंत्री आवास का धन समायोजित किया गया है। इसी प्रकार प्रभु देवी को प्रधानमंत्री आवास आवंटित है इनके पति का मकान दिखाकर आवास की धनराशि आहरित की गयी है। बाउनी सुत सम्पत्ति के पास तीन बीघा जमीन व चार कमरों का पक्का मकान है पुराने मकान के आधार पर आवास की धनराशि आहरित की गयी है। जितना पुत्री शितलू के नाम प्रधानमंत्री आवास आवंटित है और इनके पति को वर्ष 2015 में आवास दिया गया था। कविता पुत्री हुदा के नाम से प्रधानमंत्री आवास आवंटित है किन्तु इस नाम कोई व्यक्ति ग्रामसभा में नहीं है। राजकुमार का बड़ा पक्का मकान पहले से है, इन्हें भी आवास आवंटित है। छेदीलाल को प्रधानमंत्री आवास आवंटित है, 1995 में इनकी माता बड़का के नाम इन्दिरा आवास दिया जा चुका है। उर्मिला पुत्र जयराम के नाम प्रधानमंत्री आवास आवंटित है किन्तु इनके पति के पास दो पक्के मकान पहले से ही है। इसी प्रकार आवास के लाभार्थी व वेबसाइट के अनुसार लाभार्थी के नाम में भिन्नता है। आवास आवंटन में दूसरे का नाम और धनराशि अन्य के खाते में भेजी गयी हैं। उपरोक्त विभिन्न प्रकार के एक दर्जन से अधिक मामलों में आवास आवंटन कार्यवाही में व्यापक रूप से अनियमितता बरते जाने विषयक शिकायत को जिलाधिकारी द्वारा अत्यन्त ही गम्भीरता से लेते हुये कार्यवाही की जा रही है।

इसी प्रकार निवासी ग्राम भदरी विकास खण्ड कुण्डा तहसील कुण्डा में फर्जी आवास आवंटन विषयक शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कुण्डा, बीएसएस(आईडब्लूएमपी) प्रतापगढ़, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा डी0सी0 मनरेगा की चार सदस्यीय टीम गठित कर व्यापक जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये है। फर्जी आवास आवंटन के प्रकरणों में शान्ती विधवा गुलजार की बीपीएल आईडी पर किसी अन्य महिला को दिखाकर आवास का धन निकलवा लिया गया है। इसी प्रकार अन्य कई प्रकरणों में फर्जी बीपीएल आई0डी0 दिखाकर आवास का धन निकाला गया है। प्रधान भदरी व कुछ अज्ञात जालसाज लोग साजिश कर चचेरे भाई के साले लक्ष्मन जो कालाकांकर ब्लाक का निवासी को भदरी मौजे का दिखाकर लोहिया आवास दिया गया है। त्रिभुवन सुत बुधई को दो बार आवास का लाभ दिया गया है। अन्य विभिन्न प्रकार के 08 मामलों में आवास आवंटन कार्यवाही में व्यापक रूप से अनियमितता बरते जाने विषयक शिकायत को जिलाधिकारी द्वारा अत्यन्त ही गम्भीरता से लेते हुये कार्यवाही की जा रही है।
-----------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...