Skip to main content

WhatsApp Status से जुड़े इस नए फीचर की टेस्टिंग शुरू

Facebook का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अब अपने यूज़र्स को एक नए फीचर देने की
तैयारी में है। कंपनी एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है, इस फीचर के आने के बाद यूज़र स्टेटस अपडेट को फेसबुक (Facebook) स्टोरी में शेयर कर सकेंगे। WhatsApp का यह आगामी फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है और अब कंपनी ने अपने इस फीचर को टेस्टिंग के लिए ऐनेबल कर दिया है। यह फीचर उन सभी यूज़र को दिखेगा जिन्होंने बीटा प्रोग्राम के लिआ
साइन-अप किया हुआ है। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को WhatsApp अकाउंट को Facebook से लिंक करने की जरूरत नहीं होगी। अन्य ऐप्स की तरह ही यह भी डेटा-शेयरिंग एपीआई का उपयोग करेगा जिसकी मदद से व्हाट्सऐप स्टेटस को Facebook स्टेटस में डाला जा सकेगा।


The Verge की रिपोर्ट में बताया गया है कि WhatsApp ने टेस्टिंग के लिए फीचर को ऐनेबल कर दिया है, इसका मतलब इस फीचर को जल्द जारी किया जा सकता है। ‘Share to Facebook Story' बटन आपको स्टेटस के ठीक नीचे दिखाई देगा। बटन पर क्लिक करते ही यह आपको फेसबुक ऐप पर ले जाएगा जहां आप स्टोरी को पोस्ट कर सकेंगे। इस ऑप्शन का इस्तेमाल स्टेटस को अन्य ऐप जैसे कि Instagram, Gmail और गूगल फोटो में भी पोस्ट करने के लिए किया जा सकेगा।
प्राइवेसी और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए WhatsApp दोनों प्लेटफार्म को लिंक नहीं कर रही है, बल्कि केवल डेटा-शेयरिंग एपीआई का उपयोग करेगी। जैसे एंड्रॉयड और आईओएस पर दूसरे ऐप करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि WhatsApp का यह फीचर अन्य ऐप्स में स्टेटस को खुद-ब-खुद शेयर करने में सक्षम नहीं होगा। इसका मतलब यह निर्णय यूज़र का होगा कि वह स्टेटस को शेयर करना चाहते हैं या नहीं।  

इस फीचर को पहली बार WhatsApp एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.19.151 में स्पॉट किया गया था। उस समय यह फीचर अंडर-डेवलपमेंट स्टेज में था और यूज़र इस फीचर को देख नहीं सकते थे। लेकिन अब रिपोर्ट में कहा गया है कि टेस्टिंग के लिए इस फीचर को ऐनेबल कर दिया गया है, इसका मतलब बीटा यूज़र अब इस फीचर को देख सकेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।