राजगढ़ से जितेन्द्र वर्मा की रिपोर्ट
राजगढ़। जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर कार और डंपर की भिड़ंत हो गई। कार में सवारलीमाचौहान थाने के प्रभारी अशोक तिवारी की जलकर मौत हो गई। अशोक अपनी बेटी की सगाई करके वापस लौट रहे थे। कार में 2 अन्य लोगो के होने की बात भी सामने आई है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जिले के बोड़ा-कुरावर रोड पर पनवाड़ी-कंडारा कोठरी के बीच डंपर और कार के बीच आमने-सामने की भिडंत के बाद कार में आग लग गई। घटना के बाद डम्पर का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही राजगढ़ एसपी प्रदीप शर्मा व अन्य अफसर मौके पर पहुंचे
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।
Comments
Post a Comment