Skip to main content

उत्तर प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों में हो सकती है बारिश, पढ़ें- मौसम विभाग ने क्या कहा


पहाड़ हों या मैदान, हर तरफ भीषण गर्मी का कहर जारी है. इस बीच उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में लोगों को अगले दो-तीन दिन में गर्मी से राहत मिल सकती है. आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 
अगले दो-तीन दिन में बारिश होने की सम्भावना है और यह सिलसिला अगले एक-दो दिन जारी रहने का अनुमान है. इससे पिछले कई दिनों से जारी उमस भरी भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई. इस दौरान हाटा में चार सेंटीमीटर, गोरखपुर, चंद्रदीपघाट, सोरांव और सफीपुर में दो-दो सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी.  

पिछले 24 घंटों के दौरान इलाहाबाद, वाराणसी, मुरादाबाद, मेरठ, गोरखपुर, फैजाबाद तथा आगरा मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा. इस अवधि में इलाहाबाद राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.80 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री ज्यादा था. इसके अलावा कानपुर में 41.80 डिग्री, झांसी में 41.1 डिग्री, बस्ती में 41 डिग्री, फुरसतगंज में 40.8 डिग्री और वाराणसी में 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. यह सामान्य से तीन से सात डिग्री अधिक था

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।