Skip to main content
दुश्मनों को दहलाने वाली 'धनुष' तोप आज से सेना में शामिल, जानें इसकी खासियत
कानपुर।
Wed, 26 Jun 2019
मेक इन इंडिया के लक्ष्य को साध कर बनाई गई स्वदेशी 'धनुष' तोप बुधवार को सेना को समर्पित की जाएगी। आयुध निर्माणी की सेना को दी गई यह देन सीमाओं पर दुश्मनों को खदेड़ने में मददगार होगी। यह   रक्षा क्षेत्र में भारत की एक बड़ी उपलब्धि है। फील्ड गन फैक्ट्री से तोप सेना को भेजी जाएगी।

आर्डिनेंस फैक्ट्री ने बोफोर्स से दो पीढ़ी आगे की अत्याधुनिक तोप का विकास कर लिया है। 'धनुष' से भी एक कदम आगे नया बैरल तैयार कर दुनिया के शीर्ष तोप बनाने वाले देशों में भारत का नाम दर्ज हो गया है। नई तोप और बैरल की रेंज 42 किलोमीटर है, जो दुनिया की किसी भी तोप को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। वर्ष 2012 से लगातार परीक्षणों में खरा उतरा है, जिसे अब दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।

मील का पत्थर साबित होगा
स्वदेशी आधार पर विकसित 'धनुष' 155 एमएम 45 कैलिबर की माडर्न आर्टिलरी गन प्रणाली में मील का पत्थर साबित होगी। यह एक पृथक गन सिस्टम के रूप में विकसित की गई है। 'धनुष' का वजन 155 एमएम 39 कैलिबर गन से 700 किलोग्राम ज्यादा है। बैरल भी बोफोर्स गन की तुलना में 877 मिमी ज्यादा है।   1987 में 414 बोफोर्स स्वीडन से आयात की गईं थीं। अभी भी लगभग 300 बोफोर्स तोपें सीमा पर तैनात हैं। अब बढ़ती उम्र को देखते हुए देसी 'धनुष' बोफोर्स का स्थान लेगा। इसके लिए सेना ने आर्डनेंस फैक्ट्री कानपुर को 414 'धनुष' का आर्डर दिया है। ओएफसी का कहना है कि सेना जितनी तोप मांगेगी, रिकार्ड टाइम में डिलीवर करने में सक्षम है।

एक कदम और आगे

अभी 'धनुष' ने ही दुनियाभर में तहलका मचा रखा है, आर्डिनेंस फैक्ट्री ने उससे भी दो कदम आगे की तोप की नींव तैयार कर दी। धनुष का बैरल सात मीटर लंबा है, जबकि नया बैरल आठ मीटर लंबा है। यह दुनिया के सबसे लंबे बैरल वाली तोपों में से एक है। आठ मीटर लंबी तोप सिर्फ यूएसए, इजरायल और रूस के पास है। नई तोप का बैरल परीक्षणों में खरा उतरा है। धनुष और एडवांस धनुष देश की पहली तोप हैं जिसमें इस्तेमाल 90 फीसदी पार्ट्स भारत में ही निर्मित हैं।

एक नजर
-1977 में डिजायन बोफोर्स 1980 में दुनिया के सामने आई।
-1987 में 400 तोप भारतीय सेना ने आयात की थीं। बोफोर्स का बैरल छह मीटर लंबा है।
- 2000 में आर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर ने बोफोर्स तोप का बैरल अपग्रेड करने का प्रस्ताव दिया
- 2004 में आर्डिनेंस फैक्ट्री के देश में पहली बार सात मीटर लंबे नए बैरल को सेना ने स्वीकृति दी।
-2011 में रक्षामंत्रालय ने आर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर का प्रस्ताव स्वीकार किया।

दुनिया की पांच तोपों में धनुष भी
बोफोर्स बीओ-5    स्वीडन
एम 46- एस    इजरायल
जीसी 45    कनाडा
नेक्सटर    फ्रांस
धनुष    भारत

खासियत
-धनुष तोप 35 किमी तक छिपे दुश्मनों पर वार करेगी।
- बोफोर्स गन की तुलना में धनुष में फायर कम्प्यूटर सिस्टम पर आटो लेईंग प्रणाली है।
- आधुनिक साइटिंग सिस्टम के तहत नाईट कैमरे की तुलना में डे कैमरा ज्यादा प्रभावी है।
- बैलिस्टिक गणना, गन रिकार्डिंग, गन की पोजिशनिंग, बैक अप साइट सिस्टम अत्याधुनिक है।
-'धनुष' का एडवांस संस्करण मचाएगा तहलका

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...