Skip to main content
राजगढ़ से जितेन्द्र वर्मा की रिपोर्ट
राजगढ़ -कंजरोटा वासियों के लिए मंगलवार की भोर शोकमय संदेश लेकर आई, क्योंकि गांव के एक व्यक्ति के साथ हुई अनहोनी से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। कुक्षी मार्ग स्थित श्रीआईजी स्कूल के नजदीक फोरलेन चौकड़ी पर बाइक सवार युवक को आयशर ने टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में इंदौर ले जाते समय उसने अंतिम सांस ली।

जानकारी मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 8 बजे आईजी स्कूल के नजदीक फोरलेन चौकड़ी पर तेज रफ्तार आयशर ने बाइक सवार कंजरोटा निवासी हीरालाल (32) गोमालाल चोयल को टक्कर मार दी। आयशर से टकराते ही बाइक सड़क से काफी दूर चली गई। इससे बाइक सवार हीरालाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिर समेत शरीर में अन्य जगह गंभीर चोट आई। घटना के कुछ देर पश्चात बड़ी संख्या में कंजरोटा के ग्रामीण व राहगीर एकत्रित हो गए। खून में लथपथ युवक को गंभीर स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर इंदौर के लिए रैफर किया, लेकिन रास्ते में हीरालाल ने दम तोड़ दिया।

गांव में छा गया शोक


घटना की खबर गांव कंजरोटा पहुंचने पर शोक छा गया। पहले तो ग्रामीणों को विश्वास नहीं हुआ कि हीरालाल के साथ कोई अनहोनी हुई, क्योंकि घटना के कुछ देर पहले ग्रामीणों ने उसे देखा था। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में कंजरोटा के ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए थे।

स्पीड बे्रकर की दरकार


आईजी स्कूल के नजदीक स्थित फोरलेन पर चारों ओर से वाहनों का आवागमन होता है। हालांकि राजगढ़-कुक्षी टूलेन मार्ग के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बने हुए हैं, लेकिन फोरलेन पर वाहनों की स्पीड पर लगाम लगाना जरूरी है। फोरलेन किनारे लगे संकेतक भी नहीं दिखाई देते हैं। इस ओर जिम्मेदारों का ध्यान देना होगा, ताकि चौराहे पर होने वाली दुर्घटना को टाला जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...