Skip to main content
प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़ दिनांक - 24.06.2019  (थाना कोतवाली नगर)
दिनांक 08.06.2019 को हुये बहुचर्चित पान व्यवसायी हत्याकाण्ड का सफल अनावरण
पुलिस मुठभेड़ में 04 शातिर लूट/हत्या के अपराधी गिरफ्तार
लूट के 20100/-रु0, 02 मोटर साईकिल, लूट का 01 मोबाइल फोन, 01 पिस्टल, 01 तमंचा व 06 कारतूस बरामद


दिनांक 23.06.2019 को जनपद प्रतापगढ़ के थाना को0नगर पुलिस व स्वाट टीम प्रतापगढ़ को पुलिस मुठभेड़ में 04 शातिर लूटेरे/हत्यारे अपराधियों को लूट के 20100/-रु0, 02 मोटर साईकिल, लूट का 01 मोबाइल फोन, 01 पिस्टल, 01 तमंचा व 06 कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
01. अमरेश त्रिपाठी उर्फ पिन्कू पुत्र सुरेश त्रिपाठी नि0 परसुरामपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।
02. रणजीत सिंह उर्फ मेजर पुत्र राम बहादुर सिंह नि0 रतनमई थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़।
03. यशस्वी त्रिपाठी उर्फ लालू उर्फ महाराज पुत्र उमापति नि0 रतनमई थाना कन्धई प्रतापगढ़।
04. नितेश सिंह पुत्र अरबिन्द सिंह नि0 दिलीपपुर थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़।
फरार अभियुक्तों का विवरणः-
01. सेबू पुत्र बब्बू नि0 जैनगली स्टेशन रोड थाना को0नगर जनपद प्रतापगढ़।
02. अभिनव पाण्डेय पुत्र राजकुमार नि0 पूरे दुर्जन दिलीपपुर थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़।
बरामदगीः-
01. लूट के 20,100/- रू0।
02. दो अदद मोटर साईकिल।
03. एक अदद पिस्टल .32 बोर, दो अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस .32 बोर।
04. एक अदद तमंचा 12 बोर व तीन अदद जिन्दा कारतूस।
05. एक अदद मोबाईल फोन (लूट का) व तीन अदद मोबाईल फोन।
06. एक अदद पर्स, आधार कार्ड व पैन कार्ड।
गिरफ्तारी का समय व स्थानः-  23.06.2019 समय 21ः20 बजे। नहर पुलिया कादीपुर थाना को0नगर जनपद प्रतापगढ़।
जनपद प्रतापगढ़ में हुई आपराधिक वारदातों के अनावरण व सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान के अन्र्तगत जनपद की स्वाट टीम, इंटेलिजेंस विंग व स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार सूचना संकलन किया जा रहा था इसी क्रम में दिनांक 23.06.2019 को समय करीब 20ः30 बजे प्रभारी निरीक्षक को0नगर रवीन्द्र श्रीवास्तव मय हमराह तलाश वांछित/वारन्टी/ देखभाल क्षेत्र करते हुये दिलीपपुर मार्ग पर सई नदी पुल पर पहुंचे तो वहां पहले से चैकी प्रभारी दिलीपपुर उ0नि0 विनीत उपाध्याय मय हमराह मौजूद मिले। दोनो पुलिस टीमें अपराध एवं अपराधियों के बारे मे ंचर्चा कर ही रहे थे कि वहीं पर स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 सुनील यादव मय स्वाट टीम भी आ पहुंचे। स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 सुनील यादव ने बताया कि दिनांक 08.06.2019 को स्टेशन रोड पर पान व्यवसायी मनोज चैरसिया की हत्या कर पैसा लूटने वाले गिरोह के सदस्य अपने साथी वकील अहमद नि0 रानीगंज द्वारा जमीनी विवाद के कारण अपने किसी रिस्तेदार की हत्या कराने की बनायी गयी योजना को अन्जाम देने के लिये इस गिरोह के सदस्य हथियारोें से लैस होकर रेलवे कालोनी से आ रहे हैं तथा कुछ ही देर में जेल रोड पर नहर पुलिया कादीपुर के पास पहुंचने वाले हैं यदि जल्दी किया जाय तो एक बडी घटना को रोका जा सकता है।  
इस सूचना पर उक्त पुलिस टीम तत्काल नहर पुलिया कादीपुर की तरफ चल दी व वहां पहुंच कर अपनी उपस्थिति छुपाते हुये आने वाले बदमाशों का इन्तजार करने लगे। थोड़ी ही देर में रेलवे कालोनी की तरफ से दो मोटर साईकिल तेज गति में आती दिखाई दी जिन्हे नजदीक आने पर टार्च की रोशनी से ईशारा कर रोकने का प्रयास किया गया तो पीछे मुड़कर भागना चाहे तो हड़बड़ाहट में दोनो मोटर साईकिल आपस में टकराकर गिर पड़ी, मोटर साईकिलों पर तीन-तीन व्यक्ति सवार थे। बदमाश होने का पूर्ण विश्वास होने पर उन्हे रूकने को कहा गया तो एक काली/लाल पल्सर पर सवार व्यक्तियों में से एक ने बोला कि ये तो पुलिस वाले है मारो नही तो पकड़े जायेगंे। इस पर मोटर साईकिल पर बीच में बैठे बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। इस पर पुलिस टीम अपना बचाव करते हुये घेराबन्दी कर 04 बदमाशों को पकड़ लिया तथा दो बदमाश फायरिंग करते हुये अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले।
पूछतांछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस द्वारा कड़ाई से की गयी पूछताछ मंे भागे अभियुक्तों के बारे में बताया कि वे दोनो हमारे साथी सेबू व अभिनव पाण्डेय थे, जो फायर करते हुये भाग गये। विस्तृत पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त अमरेश त्रिपाठी ने बताया कि मै, सेबू और अभिनव पाण्डेय दिनांक 08.06.2019 को स्टेशन रोड पर एक पान व्यवसायी के साथ लूट किये थे, लूट करते समय बैग न देने पर सेबू ने उसे गोली मार दी थी, जिससे उसकी मृत्यु गयी थी, हम लोग बैग लेकर फरार हो गये थे (इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 555/19 धारा 394, 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत है)। साहब यह काम हमने सेबू के मित्र बाबर जो जेल में है, पैसे की आवश्यकता के लिये, वकील जो रानीगंज का रहने वाला है के माध्यम से लूट करने के लिये बताया था। यह भी बताया था कि उसके पास से 08-10 लाख रू0 मिलेंगे। इस सूचना पर मैने यशस्वी त्रिपाठी उर्फ लालू उर्फ महाराज से सम्पर्क किया तथा असलहा उपलब्ध कराने को कहा तो उसने मुझे एक पिस्टल व कारतूस दिया तथा एक पिस्टल सेबू अपने पास लेकर आया था। घटना में रणजीत सिंह जो यशस्वी त्रिपाठी के गांव का है, अमित पटेल उर्फ अमित बाहला पुत्र प्रमोद पटेल नि0 कपूर चैराहा थाना को0नगर व नितेश सिंह उपरोक्त के साथ मिलकर यशस्वी त्रिपाठी ने उक्त पान व्यवसायी की रैकी किये थे। मैने जिस मोटर साईकिल से यह घटना की थी वह यही पल्सर मोटर साईकिल है जिसे आप लोगों ने पकड़ ली है यह गाड़ी वकील अहमद नि0 स्टेशन रोड रानीगंज ने हमें घटना कारित करने के लिया दिया था जिसका नम्बर प्लेट उल्टा करके लगाया गया है जिसके अन्दर की तरफ नम्बर यूपी 72 एजेड 5278 अंकित है। दूसरी मोटर साईकिल होण्डा यूनीकार्न जो आप पकड़े है, घटना के दिन इसी मोटर साईकिल से रणजीत सिंह, यशस्वी व नितेश सिंह ने उपरोक्त पान व्यवसायी की रैकी की थी तथा अमित पटेल ने पान दरिबा से ही पान व्यवसायी के पीछे-पीछे पैदल चलकर रैकी कर हम लोगों को घटना करने की सूचना दिया था। इस लूट में हमें कुल 1,36,000/- रू0 मिले थे। हम लोगों को 10-10 हजार रूपये देकर बाकी पैसा सेबू लेकर चला गया। मृतक का पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड व मोबाईल हम लोगों ने ले लिया था। इस पर्स में 2,000/- मिले थे जिसका हम लोगों ने पार्टी कर लिया। हमारे पास से बरामद पैसे इसी घटना में मिले पैसे में खर्च के बाद बचे पैसे हैं। (उपरोक्त अभियुक्तों से पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरन्तर प्रयास जारी है।)
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 591/19 धारा 307, 34 भादवि बनाम उक्त सभी अभियुक्त।
02. मु0अ0सं0- 592/19 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम अभियुक्त अमरेश त्रिपाठी।
03. मु0अ0सं0- 593/19 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम अभियुक्त यशस्वी त्रिपाठी।
पुलिस टीमः-
प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र श्रीवास्तव, व0उ0नि0 रमेश कुमार राय, उ0नि0 दूधनाथ यादव, उ0नि0 दिनेश सिंह, आरक्षी अरबिन्द दुबे, अमित यादव, जन्मेजय, कुशल यादव, विजेन्द्र सिंह थाना को0नगर जनपद प्रतापगढ़, उ0नि0 विनीत उपाध्याय चैकी प्रभारी दिलीपुर मय हमराह।
स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 सुनील यादव मय स्वाट टीम जनपद प्रतापगढ़।
उ0नि0 विनीत उपाध्याय चैकी प्रभारी दिलीपुर मय हमराह।
नोटः- पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज द्वारा उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम को 25000/-रु0 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।