जिलाधिकारी द्वारा जिला जिला उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी महोदय ने की बैठक में सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी हित के कई मुद्दे उठाए गए जिस में अतिक्रमण बिजली व्यवस्था यातायात व्यवस्था सुरक्षा के मुद्दे थे बैठक में व्यापार मंडल की तरफ से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता युवा व्यापार मंडल अंबेडकर नगर के जिला अध्यक्ष शुभम अग्रहरी शाश्वत प्रदेश संगठन मंत्री गोविंद अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता जी कृष्ण कुमार सोनी जी उपस्थित रहे
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

Comments
Post a Comment