Skip to main content
सानिध्य द्विवेदी ने जिले का नाम किया रौशन
पंजाब के जीरकपुर में हो रहे आइटा (आल इंडिया टेनिस एसोसिएशन) टैलेंट सिरीज़ में  उत्तर प्रदेश की ओर से खेल रहे कौशाम्बी के सानिध्य द्विवेदी ने फाइनल जीत कर रचा इतिहास।


कौशाम्बी जनपद के गौसपुर नवावां का सानिध्य धर द्विवेदी जो  कक्षा चार का छात्र है जो खेल जगत में इतिहास रच दिया ।इस खिलाड़ी ने महज दस वर्ष की आयु में अपनी प्रतिभा से आज अपने जिले के साथ साथ प्रदेश का भी नाम रौशन कर दिया। सानिध्य का बचपन से ही टेनिस खेल में बहुत रुचि थी।इसका इस खेल के प्रति लगन व जुनून देखकर इनके पिता शैलेन्द्र धर द्विवेदी व माता संगीता द्विवेदी ने गंभीरता दिखाते हुए अपने बेटे को  आगे बढ़ने में उसकी हर पल मदद किया और समय समय पर उसका उत्साह वर्धन किया । जिसकी बदौलत आज सानिध्य ने  ये मुकाम हासिल किया।

हाल ही में पंजाब के जीरकपुर में अंडर 12 व अंडर 16 (डबल्स)टूर्नामेंट हुआ। जिसमें अंडर 12 में देश के सभी प्रदेश से गए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें सभी को हराते हुए फ़ाइनल में पहुंचे पंजाब से खेल रहे सिद्धार्थ मोहन को हरा कर (1-6,7-5,6-2) से विजय प्राप्त किया।इसी तरह अंडर 16(डबल्स) में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सभी राउंड जीतकर पंजाब की तरफ से खेल रहे धैर्य चड्ढा व कार्तिक कुमार व उत्तर प्रदेश की तरफ से खेल रहे सानिध्य द्विवेदी व अंकित फाइनल में पहुंचे जिसमें पंजाब ने (6-4,6-2) से जीत दर्ज की और उत्तर प्रदेश की
तरफ से खेल रहे सानिध्य व अंकित रनर के रूप में रहे । सानिध्य के इस प्रदर्शन और खेल के प्रति लगन को देखते हुए (ASTFOI) ने  अगस्त माह में फिलीपींस में प्रथम शॉफ्ट टेनिस एशियन चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश से अंडर 12 में केवल सानिध्य द्विवेदी  का और पूरे भारत से कुल पांच खिलाड़ियों का चयन किया है। सानिध्य अपनी  इस सफलता से अत्यंत उत्साहित है और अपने इस उमदा प्रदर्शन का श्रेय अपने कोच प्रतीक त्यागी व अपने पिता शैलेन्द्र द्विवेदी को दिया ।
रिपोर्ट:Ashish kumar

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।