Skip to main content
मौसम बदल रहा है, गर्मी से राहत मिलने के साथ बारिश आफत भी लेकर आ रही है। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की हल्की से तेज बारिश हुई है। आज विभिन्न स्थानों पर बारिश के साथ वज्रपात हुआ, जिसमें 13 लोगों की जान चली गई जबकि कई लोग झुलस गए।
लखनऊ व आसपास के जिलों में मंगलवार को बारिश होने से तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी आंशिक रूप से बदली रहेगी और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। सुलतानपुर में बारिश के दौरान वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गई। सीतापुर में वज्रपात ने दो की जान ली व एक व्यक्ति जख्मी हो गया। बाराबंकी में बारिश हुई है। यहां वज्रपात से एक व्यक्ति झुलस गया। अयोध्या में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। गोंडा में बारिश हुई लेकिन, उमस बढ़ गई। बहराइच के तराई में कहीं झमाझम बारिश तो कहीं गर्मी से लोग बेहाल रहे। हरदोई में जमकर पानी बरसा। सीतापुर में झमाझम बारिश हुई। यहां शाहजी पुरवा के निकट वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई जबकि व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। लखीमपुर में बादल घिरे।

सुलतानपुर हाजीपट्टी गांव में वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। अंबेडकरनगर में चटख धूप खिली। रायबरेली में बादल छाए रहे। श्रावस्ती में लोग पूरे दिन पसीने से तर-बतर रहे। बलरामपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा।
तीन दिन पहले बाढ़ में बहे पूर्व प्रधान का शव बरामद कर लिया गया है। एसडीआरएफ की टीम बाढ़ से घिरे 50 से अधिक गांवों में राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। राप्ती नदी चेतावनी ङ्क्षबदु से 71 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। अमेठी में बूंदाबांदी हुई। वाराणसी में मंगलवार शाम को बादल छाए और ठंडी हवाएं चलीं।

प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशांबी जिलों में उमस ने बेहाल किया। गोरखपुर में मंगलवार शाम कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। यहां कैंपियरगंज क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अधेड़ गंभीर रूप से झुलस गया। कानपुर में बारिश हुई। बांदा में उमस ने बेहाल किया। हमीरपुर और महोबा और औरैया में 38, उरई में अधिकतम 42, फतेहपुर, कन्नौज और फर्रुखाबाद में 39, इटावा में 36,, उन्नाव में 37 डिग्र्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पश्चिमी उप्र के मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल और अमरोहा में तेज धूप खिली। उमस ने किया बेहाल।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।