Skip to main content
खाद्य सचल दल ने तहसील लालगंज बाजार एवं अम्बेडकर चौराहा के दुकानों का किया निरीक्षण,
-----------------
खाद्य सचल दल ने उपभोक्ताओं को सेफ फूड हैण्डलिंग के प्रति किया जागरूक
---------------
औषधि निरीक्षक ने पशुओ से सम्बन्धित दवाओं एवं सौन्दर्य प्रसाधन के नमूनें संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा
---------------
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 लखनऊ एवं जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में मिलावटी खाद्य एवं पेय  पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही हेतु अभिहित अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी0एस0 मंगलमूर्ति के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण जनार्दन सिंह, अंजनी कुमार मिश्र, राजीव कुमार सिंह एवं रत्नेश कुमार द्वारा आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु आइसक्रीम/कुल्फी फालूदा, पैकेल्ड ड्रिंकिग वाटर व दूध एवं दुग्ध पदार्थ की जांच हेतु प्रतापगढ़ में अभियान चलाकर कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ता रघुनाथ प्रसाद पुत्र राम दुलारे दीवानगंज तहसील लालगंज से खाद्य पदार्थ मैंगो फ्रूट डिंग (ब्राण्ड एलिकॉन) खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अनुरूप न होने के संदेह पर संग्रहीत कर खाद्य विश्लेषक को जांच हेतु प्रेषित किया गया। खाद्य विश्लेषक की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। तहसील लालगंज बाजार एवं अम्बेडकर चौराहा प्रतापगढ़ पर फल एवं सब्जी विक्रेताओं को सड़े-गले एवं कटे फल नहीं बेचने, उन्हें तुरन्त नष्ट करने, कृत्रिम रंगों से रंगे फल, फलों को पकाने में कार्बाइड एवं प्लास्टिक कैरीबैग का प्रयोग नहीं करने का निर्देश दिया गया। कुछ सड़े-गले फलों (आम) को मौके पर नष्ट करा दिया गया। उपभोक्ताओं को सेफ फूड हैन्डलिंग जिसके अन्तर्गत भोजन को उचित ढंग से तैयार करना तथा पकाना और भण्डारण करने के प्रति जागरूक किया गया ताकि भोजन हानिकारक बैक्टीरिया एवं विषाक्त तत्वों से मुक्त रह सके। पैक्ड/डिब्बा बन्द खाद्य पदार्थो को खरीदने से पूर्व बेस्ट बिफोर पैकिंग डेट, यूज्ड बाई डेट इत्यादि को ध्यान रखे जाने के विषय में जागरूक किया गया। अपर मुख्य सचिव के निर्देशानुसार औषधि निरीक्षक राहुल कुमार द्वारा चौक प्रतापगढ़ से पशुओं से सम्बन्धित संदिग्ध दवाओं के दो नमूने एवं सौन्दर्य प्रसाधन के दो संदिग्ध नमूनें संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया।
---------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित


Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।